{"_id":"5c44c90ebdec22736f4a7079","slug":"201548011790-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर बनाया जाएगा गोल्डेन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर बनाया जाएगा गोल्डेन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। आयुष्मान योजना के ज्यादातर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड नहीं मिला है। ऐसे मेें लोगों को दिक्कत हो रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने शिविर लगाकर कार्ड बनाने की योजना तैयार की है। ब्लाक स्तर पर कैंप लगाकर चयनित लोगों का कार्ड बनाया जाएगा। यह अभियान 21 से 31 जनवरी तक चलेगा। कार्ड बनाने के लिए सहज जनसेवा केंद्रों के 200 प्रतिनिधियों को लगाया गया है।
आयुष्मान योजना के तहत जिले में 1.86 लाख लोगों का चयन किया गया है। इनको पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जानी है। मगर हर किसी के पास गोल्डेन कार्ड नहीं होने के कारण चयनित अस्पतालों में इलाज कराने में तमाम मरीजों को परेशानी हो रही है। अभी जिले में महज 12300 गोल्डेन कार्ड ही जारी हो पाए हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सबको समय से कार्ड जारी करने की है। लिहाजा अब शिविर लगाकर कार्ड बनाने की तैयारी है। 21 से 31 जनवरी तक शिविर लगाए जाएंगे। पहले दिन जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी स्वास्थ्य कैंप लगाकर गोल्डेन कार्ड बनाया जाएगा। उसके बाद जिले के सभी ब्लाकों में 10-10 स्थानों का चयन किया गया है, जहां कार्ड बनाए जाएंगे। चिकित्सक की निगरानी में सहज जनसेवा केंद्र की टीम कार्ड बनाएगी।
शासन के निर्देश पर गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए हर ब्लाक क्षेत्र में 10-10 स्थानों का चयन किया गया है, जहां गोल्डेन कार्ड बनाकर दिया जाएगा। एचसी और पीएचसी पर शिविर लगाकर कार्ड बनाया जाएगा।-डा. रामजी पांडेय सीएमओ जौनपुर