फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षा के साथ खेल में भी प्रतिभाग करें छात्र

शिक्षा के साथ खेल में भी प्रतिभाग करें छात्र

Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के साथ खेल में भी प्रतिभाग करें छात्र
गौराबादशाहपुर। जौनपुर क्षेत्र के पिलखिनी स्तिथ सेंट जेवियर स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर मंगलेश कुमार दुबे ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी प्रतिभाग करना चाहिए। शिक्षा बच्चों के जीवन में खेल के साथ साथ अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे खेल के माध्यम से अपने देश और गांव का नाम रोशन कर सकते हैं। निरोग जीवन के लिए खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेल भी जरूरी है। वार्षिकोत्सव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में देवांश सिंह प्रथम रहे। अथर्व द्वितीय स्थान पर रहे, गुब्बारा दौड़ में अमन प्रथम और दिव्यांशु द्वितीय रहे। जलेबी दौड़ में श्रेयांश प्रथम और अविरल द्वितीय रहे। ऊंची कूद में बालक में अनुराग यादव और बालिका में रूबी प्रथम रही। लंबी कूद बालिका में पूजा यादव प्रथम रही। इस अवसर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और योगा आदि कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की। मंगलेश दुबे ने सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रीति सिंह, राजेश उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा, कनक शुक्ला, अंबरीष तिवारी, विजय लक्ष्मी सिंह, सीता श्रीवास्तव, विनय यादव मौजूद रहे। संचालन आस्था श्रीवास्तव ने किया। प्रबंधक मनीष चंद्रा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed