फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   20 thousand were demanded from the shopkeeper as an income tax officer, case registered

आयकर अधिकारी बनकर दुकानदार से मांग रहे थे 20 हजार, केस दर्ज

Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
20 thousand were demanded from the shopkeeper as an income tax officer, case registered
बदलापुर। आयकर अधिकारी बनकर एक किराना दुकानदार से 20 हजार मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने दो जालसाजों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तखागंज सुल्तानपुर गांव निवासी भैयालाल साहू की गांव में ही किराना की दुकान है। उनके मुताबिक नौ अप्रैल को सुबह साढ़े 8 बजे दो लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और विभिन्न सामानों की खरीदारी की। सामान लेने के बाद दुकानदार पर अधिक मूल्य लेने का आरोप लगाने लगे। दुकानदार ने तय दाम ही लेने की बात कही तो दोनों खुद को आयकर अधिकारी बताते हुए धौंस जमाने लगे। आरोप है कि बीस हजार रुपये न देने पर जेल भेजवाने की धमकी दी। दुकानदार ने जब उनसे परिचय पत्र मांगा तो वह नहीं दिखा सके और हीलाहवाली करने लगे। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर नरेंद्र शर्मा और अरविंद यादव निवासी ग्राम औंका थाना बक्शा के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed