फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   20 thousand looted from Sahaj Jan Seva Kendra operator

सहज जन सेवा केंद्र संचालक से 20 हजार लूटे

Wed, 17 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
20 thousand looted from Sahaj Jan Seva Kendra operator
राजाबाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर बाजार में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र में घुसकर बदमाशों ने संचालक पर हमला कर दिया। आरोप है कि असलहे के बट से जख्मी कर बदमाश रुपये से भरा बैग भी उठा ले गए। उसमें करीब 20 हजार रुपये थे। भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। हालांकि जांच में असलहे से प्रहार व गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार गद्दोपुर बाजार में सहज जन सेवा केंद्र और फिनो बैंक के केंद्र का भी संचालन करते हैं। बुधवार की दोपहर वह केंद्र पर बैठे थे। तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे। महेंद्र के मुताबिक बदमाशों ने चेहरा ढंक रखा था। वह दुकान में घुसे और उस पर हमला बोल दिया। असलहे के बट से सिर पर प्रहार किया, जिसके बाद उसके पास मौजूद बैग लेकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। उन्होंने हवाई फायरिंग भी की। बैग में 20 हजार रुपये व तीन एटीएम कार्ड थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकीय परीक्षण में असलहे के बट से प्रहार की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों ने किसी धारदार हथियार से चोट लगना बताया। उसे एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि चोट असलहे के बट का नहीं है। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने भी फायरिंग की बात से इंकार किया है। लूट के रुपये के बारे में भी घायल स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। मारपीट हुई है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed