{"_id":"6a70de272f9f3f3f960463cb","slug":"194-lakh-e-challans-issued-in-6-months-road-accidents-increase-by-137-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160395-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 6 महीने में 1.94 लाख वाहनों का ई-चालान, 13.7 फीसदी बढ़े सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 6 महीने में 1.94 लाख वाहनों का ई-चालान, 13.7 फीसदी बढ़े सड़क हादसे
विज्ञापन
जौनपुर।
यातायात विभाग ने सड़क सुरक्षा के नाम पर छह महीने में 1.94 लाख वाहनों का ई-चालान करके लगभग चार करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूला है। बावजूद इसके सड़क हादसों की संख्या में कमी नहीं आई है। जो चिंता का विषय है। इस साल जनवरी से जून तक 399 सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं। जो बीते साल की तुलना में 48 अधिक यानि 13.7 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, मौत और घायलों की संख्या में कमी आई है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार छह महीने में सबसे ज्यादा कार्रवाई ओवरस्पीड और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ हुई है। जून 2026 में सड़क हादसे में 44 लोगों की मौत हुई। वहीं, घायलों की संख्या 49 से बढ़कर 52 हो गई है।
महीना उल्लंघन वाहनों की संख्या
जनवरी से जून ओवरस्पीड 1.28 लाख
जनवरी से जून बिना हेलमेट 96 हजार
351 दुर्घटनाएं हुईं जनवरी से जून तक 2025 में
257 मौत हुई थी जनवरी से जून साल 2025 में
9.14 प्रतिशत की कमी आई है मौत में बीते साल की तुलना में
साल 2025 में जनवरी से जून तक 253 लोग घायल हुए
साल 2026 में जनवरी से जून तक 228 लोग घायल हुए
16.5 प्रतिशत की कमी आई है घायलों की संख्या में बीते साल की अपेक्षा
बीते साल जून महीने में 85 सड़क दुर्घटनाएं हुईं थीं। इस साल जून में 80 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। मौत के आंकड़ों को देखें तो बीते साल जून में 55 लोगों की मौत और 49 लोग घायल हुए थे। जबकि इस साल जून में 44 लोगों की मौत और 52 लोग घायल हुए। स्थिति सुधर रही है।
- सत्येंद्र कुमार सिंह, एआरटीओ