फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर हाल में बूथ जिताने का करें काम,जंग में है सब जायज-अनिल

हर हाल में बूथ जिताने का करें काम,जंग में है सब जायज-अनिल

Wed, 27 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
हर हाल में बूथ जिताने का करें काम,जंग में है सब जायज-अनिल

विज्ञापन
जलालपुर। सूबे के होमगार्ड राज्यमंत्री अनिल राजभर ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि मिलावटी चीज सेहत के लिए खराब होती है। कांग्रेस और अन्य गठबंधन पार्टियों की चाल में न फंसे। ये दल गरीबों की खून चूसते हैं। वे प्रधानपुर में मंगलवार को आयोजित भाजपा की विजय संकल्प सभा कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे कांग्रेस, सपा व बसपा मिले हुए हैं। उनका मकसद किसी तरह सत्ता हथियाना है। अखिलेश का सामाजिक न्याय उनके परिवार में ही देखने को मिल रहा है। यही काम मायावती ने किया है। इनसे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप अपना बूथ जीत लें। जंग में सब जायज है। यह चुनाव विश्व का सबसे बड़ा संग्राम है। सबसे अधिक युवा अपने देश में हैं जो भाजपा गठबंधन को जिताएंगे। मछलीशहर क्षेत्र से मायावती ने अपने अपने खजाने के राजदार को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। वे मायावती के शासनकाल में पीडब्लूडी के मालिक थे।
विज्ञापन

जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के लिए सत्ता मेवा का साधन थी। हम सेवा के लिए सरकार में आए हैं। आज ये महागठबंधन की महामिलावट मोदी के डर से हो रही है। मड़ियाहूं विधायक डा. लीना तिवारी ने कहा कि दुबारा देश के पीएम मोदी बने । इसके लिए हम सभी एक जुट होकर लगे हुए है। विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व में भारत को छठवीं आर्थिक शक्ति बनाया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पिण्डरा (वाराणसी) के विधायक डा. अवधेश सिंह ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। हरीपुर गांव की प्रधान पूनम पाल और पसियाही कला के पूर्व प्रधान गिरजा शंकर पटेल ने सहयोगियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। संचालन डा. अजय कुमार सिंह व अध्यक्षता आरपी कुशवाहा ने की। डा. अजयेंद्र दुबे,आमोद सिंह, रिंकू,रणविजय दीपू,पंकज सिंह, नन्हे सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी,रामविलास पाल, विनय कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, बृजनरायन दुबे,डा. नृपेंद्र सिंह,जनार्दन सिंह,सत्येंद्र सिंह,डा. जेपी दुबे,रविन्द्र यादव,मेहीलाल गौतम,भूपेंद्र सिंह,राजेमश सिंह, विनय तिवारी एडवोकेट, श्यामदत्त दुबे,संदीप तिवारी,अतुल पांडेय,सुशांत चौबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed