फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   191 SPs protesting were taken into custody

प्रदर्शन कर रहे 191 सपाई हिरासत में लिए गए

Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
191 SPs protesting were taken into custody
लखीमपुर खीरी में हुई घटना की जानकारी के बाद मौके पर जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने से पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय व तहसीलों पर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 191 लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में सभी को निजी मुचलके पर कई घंटे बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सुबह 9 बजे से ही सपा नेता धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मौत का आंकड़ा तक छुपा रही है। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बर्खास्त किए जाने की मांग की। मृतकों के आश्रितों को 2-2 करोड़ रुपये और परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की। उधर, सुबह करीब 11 बजे पुलिस प्रदर्शनकारियों से मांग पत्र लेना चाह रही थी, लेकिन सपा कार्यकर्ता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर विवाद बढ़ने पर पुलिस ने 86 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें सपा जिलाध्यक्ष, मल्हनी विधायक लकी यादव, डॉ.अवध नाथ पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, डा. जितेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, शिवजी यादव, पूनम मौर्या, भानु प्रताप मौर्या, श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, डॉ. सरफराज, शकील अहमद, विवेक यादव, बाबा यादव, विवेक रंजन यादव, ऋषि यादव, दीपक गोस्वामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

मड़ियाहूं : तहसील परिसर में पूर्व विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने श्रद्धा यादव, अत्ताउल्लाह खान, राकेश मौर्या, जाहिद खान, राजेंद्र यादव, लोरिक यादव, राजेश लोहिया समेत 64 लोगों को प्रदर्शन स्थल पर ही हिरासत में ले लिया। बाद में निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत : सपा कार्यालय में केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद पूर्व सांसद तूफानी सरोज और पूर्व विधायक गुलाब सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान 42 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि सभी को निजी मुचलके पर अपराह्न साढ़े तीन बजे छोड़ दिया। इस दौरान संजय सरोज ,शबनम नाज, हवलदार चौधरी, योगेश कुमार, राजकुमार सरोज, राम समुझ, आफताब आलम आदि मौजूद रहे। शाहगंज : पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनोज यादव गल्लू, अफरोज खान, नोमान अहमद, अबदुल्ला पहलवान, प्रमोद यादव, सुरेंद्र यादव, विशाल यादव, शिवेंद्र यादव, जसीम खान, प्रवीन सिंह, संजय यादव, लालता प्रसाद यादव, मकसूद हसन आदि मौजूद रहे। बदलापुर : इंदिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार मृदुला दुबे को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में दीनानाथ सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमापति यादव, रविकेश यादव, भानु यादव, अमित यादव, मंगला प्रसाद यादव, सचिन यादव, आकाश यादव, पंकज यादव, बिजली अहिर आदि शामिल थे।

मछलीशहर : पार्टी कार्यालय से तहसील धरना देने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने तहसील गेट पर ही रोक लिया। इस पर कार्यकर्ता तहसील के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। लगभग दो घंटे तक धरना जारी रहा। इससे तहसील के मुख्य द्वार पर जाम लग गया। इससे आवागमन बाधित रहा। धरना स्थल पर पहुंच कर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार और क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने ज्ञापन लिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान पंधारी लाल, जयहिंद यादव, सूर्यभान यादव, अमर बहादुर, विशाल यादव, राजेंद्र प्रसाद पाल, राज नारायण बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed