फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   19.50 lakhs fraud in the name of getting jobs, case on three

नौकरी दिलाने के नाम पर 19.50 लाख की ठगी, तीन पर केस

Tue, 30 Mar 2021 08:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
19.50 lakhs fraud in the name of getting jobs, case on three
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी बृजेश कुमार मौर्य को उनके पिता स्व. बुधिराम के स्थान पर एमटीएनएल में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने कई किस्तों में उनसे 19.50 लाख रुपये ठग लिए। करीब छह साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ धोखा धड़ी का केस दर्ज किया है। रायपुर गांव निवासी बृजेश मौर्य के पिता बुधिराम मुंबई में एमटीएनएल में नौकरी करते थे। वर्ष 2014 में सेवा के दौरान ही बुधिराम की मौत हो गई। मुंबई में ही रह रहे मछलीशहर के अधकचा गांव निवासी लालचंद्र मौर्य ने अपनी पहुंच का हवाला देते हुए बृजेश को मृतक आश्रित पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसकी बातों में आकर बृजेश और उनके चाचा गंगा राम ने अलग-अलग किस्तों में जालसाज को 19.50 लाख रुपये दे दिए। अभी तक नौकरी नहीं मिली। जिसके सदमे में बृजेश बीमार पड़ गया। उसके चाचा गंगा राम ने मछलीशहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अधकचा गांव निवासी लालचंद्र मौर्य, सुरेश और रामकृपाल मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया कि लालचंद मौर्या, सुरेश कुमार मौर्या, राम कृपाल मौर्य निवासी अधकचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed