फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   18.47 crore rupees worth of bridge to be built on Basuhi river, construction process begins

Jaunpur News: 18.47 करोड़ से बसुही नदी पर बनेगा पुल, निर्माण प्रक्रिया शुरू

Tue, 28 Apr 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
18.47 crore rupees worth of bridge to be built on Basuhi river, construction process begins
जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गोपालापुर मार्ग स्थित ठाठर गोदाम घाट बसुही नदी पर पुल निर्माण कराया जाएगा, जिसमें 18 करोड़ 46 लाख 79 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। पुल निर्माण होने के बाद जिले समेत औद्योगिक क्षेत्र भदोही तक की दूरी कम हो जाएगी, जिससे व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रामपुर-गोपालापुर मार्ग स्थित ठाठर गोदाम घाट पर बसुही नदी पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही थी। मड़ियाहूं से अपना दल एस के विधायक डॉ. आरके पटेल के प्रस्ताव पर शासन की ओर से पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिसमें कुल 18 करोड़ 46 लाख 79 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी पहली किस्त 6 करोड़ 46 लाख 38 हजार रुपये जारी भी कर दी गई है। सेतु निगम की ओर निर्माण प्रकिया शुरू करा दिया गया। इस पुल के निर्माण होने के बाद जिले समेत औद्योगिक क्षेत्र भदोही तक की दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed