फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   समाजवादी छात्रसभा ने फूंका भाजपा विधायक का पुतला

समाजवादी छात्रसभा ने फूंका भाजपा विधायक का पुतला

Tue, 22 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी छात्रसभा ने फूंका भाजपा विधायक का पुतला
जौनपुर। मुलगसराय की भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित बयान देने के विरोध में समाजवादी छात्रसभा ने सोमवार को टीडी कालेज के गेट पर विधायक साधना सिंह का पुतला फूंककर विरोध जताया। छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले लोग ही महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में तिलकधारी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रतीकात्मक पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ विवादित बयान देने की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक दलित विरोधी विचारधारा वाली पार्टी है। सपा-बसपा गठबंधन की सुनामी से लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व अगर विधायक के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं करेगा तो समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगा। इस मौके पर अजीत यादव बाबा, संजय सोनकर गोपाल, सनी यादव बिट्टू, रुद्रेश त्रिपाठी रुद्र, शिवम, दिलीप, अभय सिंह, अमन सिंह, प्रीतम कुमार गौतम, सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed