{"_id":"648b58ac04d5702a1f03a3d4","slug":"1814-candidates-left-bed-joint-entrance-examination-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-954-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 1814 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 1814 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 55 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 21424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 19610 शामिल हुए। 1814 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे तक शाम दो से पांच बजे तक हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डीएम अनुज कुमार झा और एसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा ने दोनों पाली की परीक्षा में कई केंद्रों पर चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनक कुमारी इंटर काॅलेज और टीडी इंटर काॅलेज में केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल आदि की भी जानकारी ली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नोडल एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अमृत, डीआईओएस धर्मेद्र शर्मा, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जाम से परेशान हुए परीक्षार्थी
सुबह सात बजे से ही बाजार में भीड़ बढ गई थी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। इस वजह से बाजार में भीड़ बढ़ी तो जाम की स्थिति बन गई। जौनपुर शहर के कोतवाली, टीडी कॉलेज गेट के पास जाम की समस्या बनी। हालांकि यातायात पुलिस जाम को हटवाने में जुटी रही। परीक्षा से बच्चे जब निकले तब भी जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
जाम से परेशान हुए परीक्षार्थी
सुबह सात बजे से ही बाजार में भीड़ बढ गई थी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। इस वजह से बाजार में भीड़ बढ़ी तो जाम की स्थिति बन गई। जौनपुर शहर के कोतवाली, टीडी कॉलेज गेट के पास जाम की समस्या बनी। हालांकि यातायात पुलिस जाम को हटवाने में जुटी रही। परीक्षा से बच्चे जब निकले तब भी जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन