फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   18 crore has been incurred in 10 years only

10 साल में ही लगा है 18 करोड़ रुपये का चूना

Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
18 crore has been incurred in 10 years only
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की 490 दुकानों को कौड़ियों के भाव किराये पर देने के मामले की जांच तीन अधिकारियों की टीम कर रही है। साथ ही मानीटरिंग अपर जिलाधिकारी राज कुमार द्विवेदी कर रहे हैं। इनके द्वारा तैयार लेखा-जोखा के मुताबिक अब तक इन दुकानों से पिछले 10 साल में ही 18 करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा लीज पर दी गईं दुकानों में लाल बहादुर शास्त्री मार्केट में 41, भगत सिंह पार्क क्षेत्र में 36 दुकानें शामिल हैं। इसके बाद भगत सिंह न्यू मार्केट में 10, जलकल परिसर में 18, सब्जी मंडी में 51, मंडी नसीब खां उत्तम टाकिज के पीछे 9, नगर पालिका उत्तरी गेट 9, नगर पालिका दक्षिणी गेट के क्षेत्र में 13, हरगोविंद सिंह मार्केट में 14, पौण्ड घर इलाके में 45 दुकानें हैं। वहीं, सुतहट्टी बाजार में 6, माल गोदाम रोड इलाके में 4, ईशापुर मोड़ पर पर 3,नक्खास में 26, रूटह्हा पानी टंकी के पास 5, इंदिरा मार्केट नीचे की 57 और इंदिरा मार्केट ऊपरी तल पर 57 दुकानें हैं। जबकि सराय पोख्ता पुरानी कोठरी में 57, लाइन बाजार पुरानी चुंगी में 5, सरायपोख्ता मीट मार्केट में 14, मछली बाजार में 07, पेट्रोल पंप के बगल 2 और उमरपुर हरिबंधनपुर 1 दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों में 81 दुकानें तो ऐसी हैं, जिनका किराया 100 रुपये से भी कम है। हैरानी की बात तो यह कि कौड़ियों के भाव लीज पर दी गई इन दुकानों का 23 लाख 4580 रुपये किराया भी कई सालों से नगर पालिका में नहीं जमा हुआ है। इससे नगर पालिका को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ये दुकानें ऐसे इलाकों में हैं, जहां पांच से दस हजार रुपये के नीचे के किराये की दुकानें ही नहीं मिल सकती है। जिसके बाद तीन अधिकारियों की टीम गठित की गई है। हालांकि प्रारंभिक जांच के दौरान यह भी पता चला है कि 25 से 30 प्रतिशत ऐसे लोगों का भी नाम सामने आ रहा है, जो मर चुके हैं। जबकि इसके बाद भी उनके नाम पर दुकानें आवंटित हैं। इसी तरह 30 से 40 प्रतिशत ऐसे भी दुकानदार हैं, जो नाममात्र का किराया देते हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी का कहना है कि तीन हजार रुपये प्रति माह, जो की न्यूनतम किराया है के हिसाब से देखा गया तो पिछले 10 साल में 18 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। फिलहाल, अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed