फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   18.57 million for two bridges approved

दो पुल बनाने के लिए 18.57 करोड़ स्वीकृत

Thu, 12 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 12 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
18.57 million for two bridges approved
गोमती नदी के बैजारामपुर घाट और पीली नदी पर बरपुर गांव में पुल निर्माण के लिए शासन ने 18.57 करोड़ 45 हजार रुपये का बजट मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन


शीघ्र ही इन दोनों पुलों का निर्माण शुरू हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए विशेष कार्याधिकारी उत्तर प्रदेश शासन संजीव कुमार के उस पत्र की कापी भी मीडिया कर्मियों को सौंपी, जिसे उन्होंने प्रमुख अभियंता (विकास) लोक निर्माण विभाग को भेजा है।

 गोमती नदी के बैजारामपुर घाट पर बनने वाले पुल के लिए शासन ने 11 करोड़ 84 लाख 27 हजार और पीली नदी पर बरपुर गांव में बनने वाले पुल के लिए 6 करोड़ 73 लाख 18 हजार रुपये का बजट मंजूर किया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले दोनों पुलों का शिलान्यास मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 25 सितंबर को राजकीय मेडिकल कालेज के शिलान्यास के साथ ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैजारामपुर घाट पर पुल बनने से जहां नौपेड़वा, बक्शा और बदलापुर आदि इलाकों से पूर्वांचल विश्वविद्यालय की दूरी सिमट जाएगी, वहीं शहर में भीड़ का दबाव  भी कम हो जाएगा।

 बरपुर गांव में पीली नदी पर पुल बनने से सबसे अधिक लाभ बरपुर, वीरभानपुर समेत नदी के दोनों छोर पर बसे किसानों को होगा। यहां के बहुत से किसानों के खेत नदी के दोनों छोर पर हैं।

नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे के खेत तक ट्रैक्टर, बैल आदि ले जाने और वहां से फसल घर लाने के लिए लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के समय में तो लोग फसल की निगरानी भी नहीं कर पाते।

इसके अलावा प्रमुख बाजार लेदुका से धनियामऊ की दूरी भी कम हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि पुल निर्माण के लिए शासन से मंजूर किए गए बजट में पुल निर्माण के साथ-साथ पुल तक


पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और पुल पर सुरक्षा के लिहाज से होने वाले निर्माण में आने वाला खर्च भी शामिल है। दोनों पुलों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सेतु निगम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed