फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   172 patients were examined and treated at the health fair

Jaunpur News: आरोग्य मेले में 172 मरीजों की जांच कर किया उपचार

Sun, 24 May 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
172 patients were examined and treated at the health fair
जमालपुर पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीज को देखते डाक्टर। संवाद
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 172 मरीजों का इलाज हुआ। मेले में बुखार और खांसी के अधिक मरीज आए। मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर 19 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। डॉ. आरके यादव ने 5 पुरुष, 10 महिलाओं और 4 बच्चों का इलाज किया। डाॅक्टर ने बताया कि श्वास, गैस्ट्रो, डायबिटीज, चर्मरोग, हाईपरटेंशन, बुखार एवं अन्य रोगों के रोगियों के अलावा गर्भवती महिला मरीज पहुंची। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रहीं। मुफ्तीगंज : पीएचसी बारी में रविवार को जन आरोग्य मेल लगा। 41 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. अखिलेश सोनकर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 9 लोग सिर दर्द, 10 बुखार, 12 लूज मोशन व 7 पेट दर्द और तीन मरीज जोड़ों के दर्द से पीड़ित पाए गए। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं देने के साथ खानपान और बचाव संबंधी सलाह दी गई। मौके पर लैब टेक्नीशियन गौतम फार्मासिस्ट, संदीप यादव व आशा उपस्थित रहीं। तेजीबाज़ार : पीएचसी पर डॉ. श्रीनिवास निगम ने बताया कि जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 41 मरीज आए। सभी की जांच कर दवा दी गई। भीषण गर्मी से बचाव के उपाय बताए गए। लू से बचाव के लिए टिप्स दिए गए। कुछ गर्भवती महिलाएं एवं धात्रि का एएनएम रंभा सिंह ने वजन और चेकअप किया। आयरन, कैल्शियम और विटामिन की दवा दी गई। इस दौरान फार्मासिस्ट, वार्डबोय, एल टी, दिलीप यादव, साहुल, सहित लाभार्थी उपस्थित रहे। सिंगरामऊ : पीएचसी पर लगे मेले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक वर्मा 71 मरीजों का इलाज किया। महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी व श्रुति पाण्डेय ने भी मरीजों का समुचित इलाज किया। पीएचसी जमऊपट्टी में डॉ. सुशील कुमार ने 8 मरीजों का इलाज किया। जुकाम, बुखार, खांसी, शुगर, गठिया के मरीज की संख्या अधिक रही। डॉक्टर वर्मा ने मौसम के उतार चढ़ाव और भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed