जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग का आयोजन नगर के एक होटल में मंगलवार को किया गया। जहां उपस्थित सदस्यों को माइक पर बोलने व अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से समाज में रखने की कला बताई गई। संस्थाध्यक्ष संजय गुप्ता ने ट्रेनिंग का महत्व बताया तो जेसीआई इंडिया के जोन ट्रेनर आलोक सेठ ने बताया कि डर हमारे जीवन में सफलताओं को रोकता है। डर अगर हम निकाल लें तो बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर्स, चन्द्रशेखर जायसवाल, केके जायसवाल ने ट्रेनिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत दिनों के बाद हमें ऐसा ट्रेनिंग देखने का मौका मिला। इस अवसर पर राधेरमण जायसवाल, संजय गुप्ता, जायसवाल समाज के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, नीरज श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल जायसवाल, मनोज अग्रहरि, रमेश श्रीवास्तव, नीरज जायसवाल, डा. प्रशांत द्विवेदी, अमित निगम, आशुतोष जायसवाल, रतन सिकरी, मनीष मौर्या, भरत सेठ, संदीप सेठी, शिवेन्द्र सेठ, विशाल तिवारी, शालिनी निगम, पिंकी जायसवाल, वंदना सेठी, रेनू मौर्या, ज्योति श्रीवास्तव, सिम्पल सोनी आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव गौरव सेठ ने किया। अंत में कार्यक्रम निदेशक हाफिज शाह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।