फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   360 टेबल पर 3441 परीक्षक करेंगे मूल्यांकन

360 टेबल पर 3441 परीक्षक करेंगे मूल्यांकन

Thu, 07 Mar 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
360 टेबल पर 3441 परीक्षक करेंगे मूल्यांकन
जौनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आठ मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन के लिए जिले में कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 360 टेबल लगाए गए हैं। इन टेबलों पर कुल 3441 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सामग्री डीआईओएस कार्यालय में पहुंच गई है। मूल्यांकन की तैयारी के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दे दिया गया है। मोहम्मद हसन इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। इस केंद्र पर 58 टेबल पर 529 परीक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे। हिंदी, चित्रकला, प्रारंभिक हिंदी, गणित, संगीत, गायन, वादन आदि विषयों का मूल्यांकन होगा। इस केंद्र मूल्यांकन के लिए 113108 कापियां पहुंच चुकी हैं। शिया इंटर कालेज केंद्र पर हाईस्कूल के मूल्यांकन के लिए 83 टेबल लगाए गए हैं। 834 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। उर्दू, कन्नड, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान की कापियों का मूल्यांकन होगा। कुल 80868 कापियां केंद्र पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। 50 टेबल पर 534 परीक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन के लिए डेढ़ लाख कापियां पहुंची हैं। इस केंद्र पर विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज केंद्र पर इंटरमीडिएट की कापियों के मूल्यांकन के लिए 52 टेबल लगाए गए हैं। कुल 451 परीक्षक मूल्यांकन कार्य करेंगे। इस केंद्र पर संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, अर्थ शास्त्र, तर्कशास्त्र, संगीत, गायन, वादन, समाजशास्त्र, कंप्यूटर, सिलाई कढ़ाई आदि विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर केंद्र पर 75 टेबल लगाए गए हैं। जिस पर 718 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। कुल 95000 कापियां मूल्यांकन के लिए पहुंची है। इस केंद्र पर इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र, विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, सैन्य विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, रसायान विज्ञान और गणित की कापियों का मूल्यांकन होगा।

जनक कुमारी विद्यालय हुसैनाबाद केंद्र पर इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। यहां मूल्यांकन के लिए 42 टेबल लगाए गए हैं। इस पर 375 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। केंद्र पर 85,000 कापियां पहुंच चुकी हैं। इस केंद्र पर हिंदी, सामान्य हिंदी, चित्रकला, डिजाइन, प्राविधिक कला, भौतिक विज्ञान आदि विषयों का मूल्यांकन कराया जाएगा। डीआईओएस डा. ब्रृजेश मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed