फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बसपा मुखिया मायावती एवं डिपंल का मनाया जन्मदिन

बसपा मुखिया मायावती एवं डिपंल का मनाया जन्मदिन

Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
बसपा मुखिया मायावती एवं डिपंल का मनाया जन्मदिन

विज्ञापन
जौनपुर। बसपा मुखिया मायावती एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद के जन्मदिन पर जगह-जगह समारोह किए गए। अबकी बार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने मिलकर समारोह आयोजित किए। इस दौरान केक काटा गया। सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
वाजिदपुर के एक होटल में बसपा मुखिया मायावती का जन्मदिन मनाया गया। जोनल कॉर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि हर साल बसपा बहन मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में जाता है। लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने वाला है। कार्यकर्त्ताओं को पूरे उत्साह के साथ इसमें लगना होगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ और केक काटा गया। विधायक सुषमा पटेल और पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन , पूर्व सांसद उमाकांत यादव, वीपी सरोज, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, जेपी सिंह, अशोक सिंह, सावित्री पटेल, तनवीर हुसैन, सलीम खां, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, प्रभावती पाल , वीरेंद्र चौहान ने समारोह को संबोधित किया।
विज्ञापन

मछलीशहर: सपा और बसपा के लोगों सांसद डिंपल यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया। घिसुआ खुर्द की बिन्द बस्ती में सपा के पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्यामनारायण बिंद के नेतृत्व में केक काटा गया। उधर, सहिजदपुर गांव में इस अवसर पर छात्र नेता नीरज कुमार यादव ने उक्त के जन्मदिन पर गरीबों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के गांव धौरहरा में स्थित आरडी मेमोरियल शिक्षण संस्थान में सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टीजन ने केक काटा। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर यादव, संचालन जिला महासचिव रामलाल पाल ने किया। इब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव, प्रधान भोलानाथ यादव , ओमप्रकाश टैगोर, राज मूर्ति सरोज, भोलाराम सरोज, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम चन्द्र यादव,लाल चंद यादव, दिनेश यादव, राजेंद्र प्रसाद, आदि मौजूद रहे।
सिरकोनी: जफराबाद विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं सामाजिक न्याय पद यात्रा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती एवं सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed