फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1700 complaints resolved, 72 lakh outstanding due

1700 शिकायतों का हुआ निस्तारण,वूसला गया 72 लाख बकाया

Sat, 10 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
1700 complaints resolved, 72 lakh outstanding due
डोभी विधुत उपकेन्द्र पर समस्या का निस्तारण करते अधिकारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण और बकाया वसूली के लिए जिले के 12 स्थानों पर मेगा कैंपों का आयोजन किया गया। इनमें करीब 1700 बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 72 लाख रुपया बकाया वसूला गया। विद्युत वितरण निगम की ओर से जिले के सभी विद्युत वितरण खंड सहित जफराबाद, अलीगंज बाजार, चंदवक बाजार, त्रिलोचन बाजार आदि स्थानों पर कैंप लगाया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। नोडल अधिकारी बीके गुप्ता ने बताया कि फिलहाल यह कैंप दो दिनों तक लगाया जाएगा। अगर सफल रहा तो आगे भी इसका आयोजन किया जाएगा। जलालपुर: त्रिलोचन महादेव स्थित यूबीआई शाखा के समीप विद्युत कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया वसूल किया गया। टीम ने दो दर्जन बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा और पांच उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। 30 उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए गए। एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ता बिल का संशोधन करवा कर के बिल जमा कर सकते हैं। अगला कैंप मुफ्तीगंज बाजार में लगेगा। कैंप में एसडीओ आलोक कुमार उपाध्याय, जेई विपिन कुमार गुप्ता, लाइनमैन धर्मवीर यादव, भैया लाल सरोज आदि मौजूद रहे। बदलापुर: उपखंड स्तर पर आयोजित दो दिवसीय महाकैंप के पहले दिन 128 शिकायतों का निस्तारण किया गया। एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को जेई व लाइन मैंन की मदद से 128 विद्युत कनेक्शन चेक किया गया, जिसमें 25 बिल समायोजित करते हुए एक लाख पैंतालीस हजार रुपये जमा कराया गया। 68 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। अवैध ढंग से बिजली जला रहे सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया। इस मौके पर जेई संजय लाल प्रजापति, विजय कुमार पटेल, नसीम अख्तर अंसारी, लाइनमैन अंसार अहमद, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed