फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   17 ventilators and C-Pap machines gathering dust in the hospital

Jaunpur News: अस्पताल में धूल फांक रहे 17 वेंटिलेटर और सी पैप मशीन

Fri, 26 Jul 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
17 ventilators and C-Pap machines gathering dust in the hospital
जौनपुर। कोरोना से निबटने के लिए जिले में जुटाए गए 17 वेंटिलेटर और सी पैप मशीनें धूल फांक रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इन मशीनों को महिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग के स्टोर रूम में रखा गया है। इन मशीनों का उपयोग नहीं होने से इनमें जंग लग सकती है।
विज्ञापन

कोविड से बचाव के एमसीएच विंग में 100 बेड का एल-2 अस्पताल बनाया गया था। मरीजों के इलाज के लिए 17 वेंटिलेटर के साथ 14 ऑक्सीजन प्लांट, 100 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर, 150 छोटे सिलेंडर, सी पैप के साथ सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गई है। कोविड वार्ड में लगे सामान खराब न हों इसे देखते हुए स्टोर रूम में इन्हें रखा गया है। रख रखाव के अभाव में मशीनें धूल फांक रही हैं। एमसीएच विंग के जिस वार्ड में 100 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया था, उसे अब सर्जिकल वार्ड बना दिया गया है। एमसीएच विंग स्थित एल-2 अस्पताल में 40 बेड का पीकू वार्ड तैयार किया गया था। इसमें आइसीयू के 20 बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई थी। सीएचसी केराकत, बदलापुर, शाहगंज व सतहरिया में 12-12 बेड के बच्चों के वार्ड बनाए गए थे। इन अस्पतालों में दो-दो पीडियाट्रिक आइसीयू बेड भी तैयार किए गए थे।
विज्ञापन


-----------------

इनसेट---

जिला अस्पताल व सीएचसी पर लगे हैं 14 ऑक्सीजन प्लांट

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, एमसीएच विंग सहित 14 सीएचसी और पीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगा दिए गए हैं। सभी ऑक्सीजन प्लांटों में पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध है। कुछ प्लांटों को तो बंद कर दिया गया है। एमसीएच विंग स्थित एल-2 अस्पताल में 40 बेड का पीकू या पीआइसीयू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) वार्ड चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------

वर्जन ----

जनपद में कोविड का कोई मरीज नहीं है। महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में पहले से बने 100 बेड के एल-2 अस्पताल को सर्जिकल वार्ड बना दिया गया है। वेंटिलेटर व अन्य मशीनें सुरक्षित रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर सर्जिकल वार्ड को खाली कर मशीनें लगा दी जाएंगी।

-डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed