फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   17 schools in the city will be equipped with RO water plant

शहर के 17 विद्यालय होंगे आरओ वाटर प्लांट से लैस

Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
17 schools in the city will be equipped with RO water plant
जौनपुर। शहर के 17 परिषदीय विद्यालय आरो वाटर प्लांट से लैस होंगे। यह विद्यालय ऐसे हैं, जो खुद विभाग के भवन में चल रहे हैं। एक विद्यालय पर 250 लीटर के क्षमता का आरो वाटर प्लांट लगाया जाएगा। इन विद्यालय परिसर में आरो वाटर प्लांट लगाने का स्थान चयन कर सूची बनाने में जिला बेसिक शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। शहर के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत शहर के ऐसे विद्यालयों में आरो पलंट लगावाने का फरमान जारी किया गया है, जो बेसिक शिक्षा विभाग के भवन में चल रहे हैं। जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालयों में आरो वाटर प्लांट लगाने के लिए स्थान का चयन कर सूची बनाने में जुटा है। सूची बनने के बाद प्रस्ताव जिला अल्प संख्यक विभाग के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद विद्यालयों में आरो वाटर प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर में कुल 30 परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें से 17 का अपना भवन है।
विज्ञापन

शहर के 17 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जो विभाग के भवन में संचालित हो रहे हैं। उसी में आरो वाटर प्लांट लगाने के लिए सूची बनाई जा रही है। यह सूची जिला अल्पसंख्यक विभाग को सौंपी जाएगी, जिसके माध्यम से प्रस्ताव बनकर शासन को जाएगा। -प्रवीण कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed