{"_id":"5fbe9e628ebc3e9b861cba06","slug":"17-people-including-school-principal-corona-positive-in-jaunpur-jaunpur-news-vns5601140154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में स्कूल की प्रधानाचार्य समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में स्कूल की प्रधानाचार्य समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मीरगंज बाजार में कोरोना जांच के लर०ए पंहुची टीम।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मिर्जापुर के बाद अब जिले के भी एक स्कूल में कोरोना पहुंच गया है। प्रधानाचार्य के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्कूल को 29 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसी स्कूल में दो दिन पहले सीडीओ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने भी पहुंचे थे। कोरोना मरीज मिलने के बाद बच्चों के अभिभावक सहम गए हैं। बुधवार को जिले में कुल 17 नए पॉजिटिव केस मिले, जबकि पांच मरीज ठीक हुए। कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6142 हो गई है।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को कैंप लगाकर सर्दी-खांसी, बुखार से ग्रसित लोगों की जांच की गई। मुंगराबादशाहपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह के नेतृत्व में सौ लोगों की जांच की गई। एंटीजन किट से जांच में सभी 50 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। हिम्मतपुर में लगाए गए शिविर में 50 लोगों का सैंपल लेकर जांच को लैब भेजा गया। सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में मीरगंज बाजार में कैंप लगाया। फल विक्रेताओं व पटरी दुकानदारों सहित 57 लोगों की जांच हुई। 35 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई, जिसमें एक पॉजिटिव मिला। 22 लोगों का सैंपल लैब भेजा गया। शहर के सुक्खीपुर स्थित एक कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य (58) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सोमवार को इस स्कूल में सीडीओ एक उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। तब प्रधानाचार्य भी वहां मौजूद थीं। एहतियात के तौर पर विद्यालय को 29 नवंबर तक के लिए बंद किया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आए 2152 सैंपल की रिपोर्ट में 17 पॉजिटिव है। पांच मरीज ठीक हुए। अब तक 5889 मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। 90 मरीजों की मौत हुई है। नए 1972 सैंपल किए गए।
आज स्कूलों में होगी कोरोना जांच
जौनपुर। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि टारगेट सैंपलिंग के तहत बृहस्पतिवार को जिले के सभी स्कूलों में कैंप लगाकर जांच की जाएगी। स्वास्थ्य टीम को निर्देश दिया गया है कि स्कूल के जितने भी शिक्षक-कर्मचारी है उनका सैंपल लेकर जांच करें। यहां आसपास के लोग भी आकर जांच करा सकेंगे। शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में कैंप लगाया जाएगा।