{"_id":"6a29bff8afe7fb9ab10e6851","slug":"17-electricity-poles-toppled-in-a-storm-three-transformers-damaged-teenager-dies-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156780-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आंधी में टूटकर गिरे बिजली के 17 खंभे, तीन ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आंधी में टूटकर गिरे बिजली के 17 खंभे, तीन ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त, किशोर की मौत
विज्ञापन
तूफान खत्म होने के बिजली पोल हटाते बिजली कर्मीं स्रोत-संवाद
मल्हनी। क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आई तेज आंधी से दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं 17 बिजली के खंभे गिर गए और तीन ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं क्षेत्र में जगह-जगह पेड़ गिरने की सूचना है। बुधवार को देर शाम नौ बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे करीब 150 घरों के उपभोक्ता परेशान हैं।
आंधी ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। कौड़िया गांव निवाली कमलेश ने बताया कि बेटा किशन (16) घर के सामने बंधी बकरियों को पशुबाड़े की ओर ले जा रहा था। इस दौरान तेज आंधी के बीच पशुबाड़े के पास स्थित करीब 12 फुट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशन ने हाल ही में कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार और गांव में शोक व्याप्त है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बुधवार सुबह किशोर का अंतिम संस्कार बेलावां घाट पर ले जाकर कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर या सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
लपरी गांव स्थित अस्थायी गोशाला भी आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। गांव निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि मंगलवार रात आई आंधी के दौरान उनके घर के सामने स्थित नीम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे बंधी भैंस उसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर भैंस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
पशुपालक के अनुसार भैंस की कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। आंधी से गांव के लोग सहमे थे। आंधी बंद होने के काफी देर बाद तक लोग घरों से निकलने में डर रहे थे। लपरी गांव की यादव बस्ती में मिट्ठू के घर के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर आंधी से गिर गया। इससे करीब 20 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दूसरी तरफ दलित बस्ती में अमरदेव गौतम के घर के बगल लगा 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर भी धराशायी हो गया।
इससे जुड़े सीमेंट के सात बिजली के खंभे टूट गए। इससे लगभग 70 घर अंधेरे में हैं। उधर, पनियरिया फीडर से जुड़े जंगीपुर खुर्द-इटौरी मार्ग पर स्थित एक बिजली का पोल टूट कर सड़क पर गिर गया। इससे 11 हजार वोल्टेज का तार टूट गया। इससे उडली, मनियां और इटौरी गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। गांव निवासी दीपक मंगल ने बताया कि घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।
वन क्षेत्राधिकारी सोंधी राकेश कुमार ने बताया की मंगलवार की रात आई आंधी के चलते करीब तीन स्थानों पर सड़कों पर पेड़ गिरने की सूचना थी। उसे रास्ते से हटवा दिया गया। ग्रामीण इलाकों में भी पेड़ों के गिरने की सूचना है, जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
अस्थायी गोशाला को नुकसान, टीन शेड, सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त
मल्हनी। लपरी गांव स्थित गोपाल अस्थायी गोशाला में लगे टीन शेड, सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। पूर्वी छोर की बाउंड्रीवाल, पानी की टंकी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। एफसीओ आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन कर खंड विकास अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। आंधीसे क्षेत्र में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र देवकली से जुड़े अलग-अलग स्थानों से करीब 17 पोल गिरने की सूचना मिली है। तीन स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर गिरने की सूचना मिली है। टूटे खंभे को बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए पहल शुरू हो गई है। जगह- जगह खंभों को ठीक कराने के लिए काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।-- आनंद कुमार मौर्य, एसडीओ
लपरी गांव के निवासी पूर्व प्रधान प्रेम कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। लपरी गांव में बिजली पोल और ट्रांसफाॅर्मर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित है। विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। अभी तक गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे 20 से अधिक घर अंधेरे में हैं।
जंगीपुरखुर्द गांव निवासी दीपक मंगल कुमार विश्वकर्मा ने बताया रात करीब सवा आठ बजे अचानक तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। इससे इटौरी गांव के तरफ 11 हजार वोल्टेज की लाइन टूटकर नीचे गई। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई लेकिन बुधवार को शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
आंधी से 17 गांव प्रभावित
आंधी के दौरान क्षेत्र के करीब 17 गांव प्रभावित हुए। इसमें लपरी, कौडिया, जपटापुर, मिहरावां, जंगीपुर खूर्द, जंगीपुर कला, इटौरी, उड़ली गांव अधिक प्रभावित रहे। इसके अलावा काफरपुर, पतहना, जमुहाई, गड़ैला, जासोपुर, कोठवार, लोहता, भकुरा और चकवां गांव में भी हल्का असर रहा।
विज्ञापन
आंधी ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। कौड़िया गांव निवाली कमलेश ने बताया कि बेटा किशन (16) घर के सामने बंधी बकरियों को पशुबाड़े की ओर ले जा रहा था। इस दौरान तेज आंधी के बीच पशुबाड़े के पास स्थित करीब 12 फुट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशन ने हाल ही में कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार और गांव में शोक व्याप्त है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बुधवार सुबह किशोर का अंतिम संस्कार बेलावां घाट पर ले जाकर कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर या सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
लपरी गांव स्थित अस्थायी गोशाला भी आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। गांव निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि मंगलवार रात आई आंधी के दौरान उनके घर के सामने स्थित नीम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे बंधी भैंस उसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर भैंस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
पशुपालक के अनुसार भैंस की कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। आंधी से गांव के लोग सहमे थे। आंधी बंद होने के काफी देर बाद तक लोग घरों से निकलने में डर रहे थे। लपरी गांव की यादव बस्ती में मिट्ठू के घर के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर आंधी से गिर गया। इससे करीब 20 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दूसरी तरफ दलित बस्ती में अमरदेव गौतम के घर के बगल लगा 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर भी धराशायी हो गया।
इससे जुड़े सीमेंट के सात बिजली के खंभे टूट गए। इससे लगभग 70 घर अंधेरे में हैं। उधर, पनियरिया फीडर से जुड़े जंगीपुर खुर्द-इटौरी मार्ग पर स्थित एक बिजली का पोल टूट कर सड़क पर गिर गया। इससे 11 हजार वोल्टेज का तार टूट गया। इससे उडली, मनियां और इटौरी गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। गांव निवासी दीपक मंगल ने बताया कि घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।
वन क्षेत्राधिकारी सोंधी राकेश कुमार ने बताया की मंगलवार की रात आई आंधी के चलते करीब तीन स्थानों पर सड़कों पर पेड़ गिरने की सूचना थी। उसे रास्ते से हटवा दिया गया। ग्रामीण इलाकों में भी पेड़ों के गिरने की सूचना है, जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
अस्थायी गोशाला को नुकसान, टीन शेड, सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त
मल्हनी। लपरी गांव स्थित गोपाल अस्थायी गोशाला में लगे टीन शेड, सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। पूर्वी छोर की बाउंड्रीवाल, पानी की टंकी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। एफसीओ आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन कर खंड विकास अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। आंधीसे क्षेत्र में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र देवकली से जुड़े अलग-अलग स्थानों से करीब 17 पोल गिरने की सूचना मिली है। तीन स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर गिरने की सूचना मिली है। टूटे खंभे को बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए पहल शुरू हो गई है। जगह- जगह खंभों को ठीक कराने के लिए काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।