फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   17 acres of wheat crop burnt to ashes in fire

अगलगी में 17 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Wed, 14 Apr 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
17 acres of wheat crop burnt to ashes in fire
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव मे मंगलवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से अलग अलग किसानों की 17 एकड़ गेहूूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दोपहर में सुदामा कांत तिवारी के गेहूं के खेत से आग की लपटें उठती देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग पेड़ की टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन तेज हवा के चलते आग फैलती गई। जबतक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया तबतक गंगादीन तिवारी ,राजबली तिवारी गनेश तिवारी. पलकधारी, तिलकधारी, सूबेदार, रामनाथ तिवारी, भूपेन्द्र यादव, अंगद यादव, भोला यादव, पप्पु यादव, मगरु यादव समेत कई अन्य किसानों के 17 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed