फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   16.24 lakh census forms have been distributed in the district: DM

जनपद में 16.24 लाख बांटे गए हैं गणना फार्म: डीएम

Tue, 11 Nov 2025 11:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
16.24 lakh census forms have been distributed in the district: DM
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बैठक की। इसमें अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 16 लाख 24 हजार 900 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक गणना पत्रों का वितरण एवं संग्रहण का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बीएलओ के दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रत्येक बीएलओ को अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के घर तीन बार जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि जिन राजनीतिक दलों द्वारा अब तक बीएलए की नियुक्ति सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, वे इसे शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मृतक व्यक्ति का नाम जीवित व्यक्ति की श्रेणी में अंकित न हो। इस अवसर पर भाजपा से विनीत कुमार शुक्ला, सपा से जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, कांग्रेस पार्टी से राकेश सिंह डब्बू, बीएसपी से चंद्रेज वर्मा, आप से राम रतन विश्वकर्मा, अपना दल (एस) से जय प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed