फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले में 3006 स्थानों पर आज जलेगी होलिका

जिले में 3006 स्थानों पर आज जलेगी होलिका

Wed, 20 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिले में 3006 स्थानों पर आज जलेगी होलिका
जौनपुर। जिले में जगह जगह होलिका दहन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार की देर शाम को होलिका दन होगा। जिलेभर में कुल 3006 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हलका सिपाहियों के अलावा थानेदार भी इलाके में भ्रमण करते रहेंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लेखपालों को भी मदद के लिए लगाया गया है। राजस्व लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने इलाके में इसबात का पता करेंगे कि होलिका दहन स्थल को लेकर कहीं विवाद की स्थिति हो तो उसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को देंगे। रात में सकुशल होलिका दहन होने की भी सूचना वे जिला प्रशासन को देंगे। होलिका दहन के दौरान अक्सर स्थल को लेकर विवाद होता रहता है। पूर्व की घटनाओं से सबक लेेते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इसके लिए पुलिस ने पहले से ही होमवर्क किया है कि कहीं विवाद की स्थिति में कैसे निबटा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी खुद सभी सर्किल के सीओ के माध्यम से संवेदनशील इलाकों में नजर रख रहे हैं और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। वैसे तो होलिका दहन स्थल पर बसंत पंचमी को ही रेंड़ गाड़ दिए गए थे पर शहर में कई स्थानों पर मंगलवार को रेंड़ गाड़ दिए गए। होलिका दहन के लिए जगह जगह ढोल नगाड़े के साथ मंगलवार को ही युवकों की टोली चंदा जुटाने के लिए निकली। टीम में शामिल युवकों ने अबीर और गुलाल भी उड़ाए।
विज्ञापन



गांव में पुलिस और पीएसी तैनात
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायत्रिलोकी गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर मंगलवार को दोपहर दो पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना मिलते ही सीओ राजेंद्र कुमार समेत पीएसी और पुलिस के जवान पहुंच गए। पुलिस ने मनबढ़ों द्वारा जबरन गाड़े गए रेंड़ को विवादित भूमि से उखड़वाकर पुरानी स्थान पर गड़वाकर मामले को शांत कराया। एहतियातन गांव में पुलिस के जवान तैनात हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो सराय त्रिलोकी गांव में मरीमाई डीह के पास होलिका दहन हर साल होता है। आरोप है कि करीब छह सात की संख्या में मनबढ़ों ने मंगलवार को निर्धारित स्थल से दूर विवादित भूमि पर रेंड गाड़कर खर पतवार रख दिया। कुछ लोगों ने इस बात की सूचना डायल 100 को दिया। दोनों पक्ष इस विवाद को लेकर आमने सामने हो गए थे। संयोग से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। एक कम्पनी पीएसी के साथ सीओ राजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गये। भारी पुलिस बल को देखते ही लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने होलिका में गाड़े गये रेंड को पूर्व से निर्धारित स्थल पर गड़वा दिया। हालांकि तनाव को देखते हुए होलिका दहन तक मौके पर एक एसआई सहित चार पुलिस के जवान लगा दिए गये हैं। सीओ ने कहा कि मनबढ़ों को चिह्नित कर लिया गया है। उनके विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed