फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कैंडिल मार्च निकाल शहीदों को अर्पित की श्रद्घांजलि

कैंडिल मार्च निकाल शहीदों को अर्पित की श्रद्घांजलि

Tue, 19 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च निकाल शहीदों को अर्पित की श्रद्घांजलि

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मंगलवार को भी कैंडिल मार्च निकाल कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। साथ ही लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा भी लगाया।

सिरकोनी ब्लाक के दुल्हेपुर, धनेजा व सलखापुर आदि गांवों में ग्रामीणों ने गोपीपुर गांव में स्थित मुगरा बाबा चौराहे पर कैंडिल मार्च निकाल कर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की। साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में रविंद्र बहादुर सिंह, रजनीश चौबे, जैकी सिंह, धीरज सिंह, चंद्रकांत चौबे, रितेश गुप्ता, प्रभाकर सिंह, नीरज तिवारी, संतोष मौर्य, अजयशंकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अपूर्वा भारती संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से लेकर गांधी तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक कैंडिल मार्च निकाल कर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की। कैंडिल मार्च में अध्यक्ष डा.एके सिंह, ओंकारनाथ गिरी एडवोकेट, दिनेश शर्मा, राधेश्याम पांडेय, डा. उमाकांत, फूलचंद तिवारी, दीपिका तिवारी, प्रेमप्रकाश मिश्र व दल सिंगार मिश्र आदि उपस्थित रहे। यमदग्निपुरम्-युवा सुधार मंच ने संस्था कार्यालय पर बैठक कर पुलवामा में हुए आतंकि हमले में मारे गए शहीद हुए जवानों के प्रति दुख जताया। साथ ही पाकिस्तान द्वारा किए गए इस कायरतापूर्ण हरकत की निंदा की। इस दौरान इसके लिए कठोर कदम उठाने की मांग सरकार से किया। बैठक में अध्यक्ष डा.मोहम्मद शमीम अहमद, श्यामलकांत एडवोकेट, सर्वेश सिंह, सरोज श्रीवास्तव, शशी श्रीवास्तव, संतोष कुमार लाल, प्रशांत, पंकज , मनीष श्रीवास्तव, पूर्व सभासद मनीष सेठी, श्यामरतन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। जिले की प्राचीन एवं ऐतिहासिक आदर्श अखाड़ा और जौनपुर तलवारबाजी संघ के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार की रात कैंडिल मार्च निकाली गई। इस दौरान सभी तलवारबाजों व अखाड़े के कलाकारों ने पाकिस्तान-आतंकवाद मुर्दाबाद तथा हिन्दुस्तान जिन्दाबाद सहित वीर शहीद अमर रहे का नारा लगाया। नगर के शास्त्री नगर स्थित अखाड़ा स्थल से निकली कैंडिल मार्च बाद में आक्रोश यात्रा के रूप में परिवर्तित हो गई। पूरे नगर का भ्रमण करते हुये यात्रा सद्भावना पुल के बगल स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर के प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हो गई। कैडिल मार्च में अखाड़ा के अगुवा एवं तलवारबाजों के गुरू लालजी निषाद,योगेश निषाद, राहुल निषाद, विजय सेठ, राजकुमार बिंद, लोकेश निषाद, आदित्य शुक्ला, दिवाकर निषाद, रौनक निषाद, सुमित जायसवाल, शुभम सरोज आदि शामिल रहे।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हरिराम बिंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद भारत माता के वीर सपूतों को खेतासराय क्षेत्र में श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी (काशी प्रांत) नरसिंह बहादुर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, देवी सेवक, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष चन्द प्रकाश तिवारी, महेंद्र चौहान, प्रमोद, विनोद, मिठाई लाल, राजेश कुमार, राष्ट्रीय महिला परिषद की तहसील उपाध्यक्ष सुनीता चौहान, राष्ट्रीय ओजस्वी परिषद की उर्मिला चौहान, इन्दू विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed