फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उफ ! हर रोज जाम, फंसकर लोग हो रहे परेशान

उफ ! हर रोज जाम, फंसकर लोग हो रहे परेशान

Wed, 23 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
उफ ! हर रोज जाम, फंसकर लोग हो रहे परेशान
जौनपुर। शहर में वाहनों का दवाब बढ़ने से जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को दोपहर में वाहनों के ओवरटेक करने के चक्कर में वाजिदपुर में जाम लगा। जो धीरे- धीरे पालिटेक्टिनक चौराहा होते नईगंज एवं पूर्वी इलाके में जगदीशपुर क्रासिंग तक पसर गया। जाम की वजह से लोगों ने शहर के अंदर से निकलने का प्रयास किया तो शहर में भी जाम लग गया। जिसमें फंसकर लोग घंटों परेशान हुए।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस चौराहों से गायब हो गई है। जाम की वजह से क्रासिंग पर ड्यूटी लगाई जाती थीं। वह भी हटा लिया गया है। जिसकी वजह से भारी वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन जाम हाइवे पर न लगता हो। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कुंभ मेले की वजह से भारी वाहन जौनपुर होकर ही बिहार की तरफ जा रहे है। हजारों की संख्या में ट्रकों का दबाव शहर में बढ़ गया है। जब भी ट्रेनों के आने जाने के दौरान क्रासिंग बंद हो रही जाम लग जा रहा है। मंगलवार को वाजिदपुर चौराहे पर दो ट्रक आमने - सामने फंस गए। जहां थोड़े देर में ही जाम के हालात पैदा हो गया। जाम में फंस लोगों का कहना था कि कोई ऐसा दिन नहीं जिस दिन जाम न लगता हो। नईगंज निवासी विकास यादव का कहना है कि जाम की वजह से दो किमी की दूरी तय करने में आंधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है। यातायात पुलिस इस मामले में कोई ध्यान नहीं दे रही है। यातायात प्रभारी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि थोड़ी देर के लिए जाम लगा था। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। उन्होंनें कहा कि वाहनों का दवाब गोरखपुर से प्रयागराज एवं लखनऊ से वाराणसी रूट पर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed