{"_id":"6840935c2284dcde9f02a5f4","slug":"16-routes-have-been-fixed-for-e-rickshaws-and-autos-yet-there-is-a-traffic-jam-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-135350-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ई रिक्शा और ऑटो के लिए 16 रूट तय, फिर भी लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ई रिक्शा और ऑटो के लिए 16 रूट तय, फिर भी लग रहा जाम
विज्ञापन
जिले में करीब 5278 ई-रिक्शा व 1912 ऑटोरिक्शा पंजीकृत है। जिसमें से शहर में दो हजार से अधिक ई-रिक्शा का संचालन होता है। इसके लिए 16 रूट तय किए गए है। इन वाहनों के बेतरतीब संचालन व पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन जाम से लोगों को परेशानी जूझना पड़ता है। बुधवार को कोतवाली, स्टेशन रोड, पालिटेक्निक चौराहा व जेसीज पर जाम की स्थिति रही।
शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए यातायात पुलिस विभाग की ओर से 16 रूट तय किए गए है। इसमें भंडारी रेलवे स्टेशन से सूतहटी, अटाला मस्जिद, किला, अशोक टॉकीज, सद्भावना, जोगियापुर पुल होते हुए रोडवेज तक, भंडारी रेलवे स्टेशन से रसूलाबाद शंकरमंडी शाहगंज पडाव, चांद मेडिकल तक भंडारी से रसूलाबाद, शंकर मंडी से कुत्तूपुर तिराहा होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक, रोडवेज से जेसिज, सिपाह, पचहटिया, प्रसाद कॉलेज होते हुए चौकिया धाम तक, रोडवेज से शेखपुरा कलेक्ट्रेड, अंबेडकर तिराहा होते हुए जफराबाद स्टेशन तक, रोडवेज से जेसिज, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए नईगंज व सिटी स्टेशन तक, सिटी स्टेशन से पॉलिटेक्निक, रूहट्टा, ओलदगंज, शाही पुल, कोतवाली होते हुए भंडारी स्टेशन तक, बदलापुर पड़ाव से मछली शहर पढाव एलआईसी, नईगंज तिराहा से पॉलिटेक्निक वाजिदपुर जेसिज चौराहा होते हुए रोडवेज तक, भंडारी स्टेशन से राजकॉलेज मैदान होकर अहियापुर विषेशरपुर प्रसाद कॉलेज तक, सिटी स्टेशन से पॉलिटेक्निक चौराहे होते हुए वाजिदपुर, लाइन बाजार जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग तिराहे से अंबेडकर तिराहे तक, भंडारी माल गोदाम से अंडर पास होते हुए धननेपुर चौराहा से नई मंडी चौकिया धाम तक, मल्हनी पड़ाव से चंबल तारा तक, रोडवेज से लाइन बाजार चौराहा होते हुए कस्बा जाफराबाद तक, रोडवेज से जेसीज चौराहा वजीरपुर तिराहट टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट होते हुए वन विहार तक, सिपाह से मानिक चौक किला, अटाला, सूतहटी, भंडारी स्टेशन तक, जफराबाद तिराहे से लाइन बाजार थाना के सामने से लाइन बाजार चौक चौराहा वाजिदपुर से पॉलिटेक्निक तक 16 रूट तय है। भले ही रूट तय हो लेकिन यातायात पुलिस शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए खुद के बनाए रूट प्लान का पालन नहीं करा पा रही है। ई-रिक्शा के मनमाने संचालन से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जा रही है। जिससे प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक असुविधा नगर के जेसीज चौराहा, पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज से कोतवाली, जौनपुर जंक्शन रोड पर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा जाम का कारण शहर में ऑटो व ई-रिक्शा के लिए स्टैंड का न होना है। जिससे इन वाहन चालक जगह- जगह वाहन खड़ा कर सवारी का इंतजार करते है। इस संबंध में नपा ईओ पवन कुमार ने बताया है कि शहर में वाहन स्टैड के लिए जगह नहीं है। मुरादगंज तिराहे पर वाहन स्टैंड बनाया गया है, लेकिन वहां कोई जाना नहीं चाहता है।
.................................
वर्जन
तय रूट नंबर पर ई-रिक्शा संचालन के लिए चालकों को निर्देश दिया गया है। रूट नंबर को अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में जाम न लगे इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-सुशील कुमार मिश्र, यातायात प्रभारी