फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हाइवे अथॉरिटी द्वारा बनवाए गए अशोक चक्र को नगर पंचायत ने ढहवाया

हाइवे अथॉरिटी द्वारा बनवाए गए अशोक चक्र को नगर पंचायत ने ढहवाया

Mon, 24 Jun 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
हाइवे अथॉरिटी द्वारा बनवाए गए अशोक चक्र को नगर पंचायत ने ढहवाया

विज्ञापन
मछलीशहर। रायबेरली- जौनपुर हाईवे पर सुंदरीकरण के लिए छह वर्ष पूर्व कस्बे के चौराहे पर लगाएं गए अशोक चक्र को नगर पंचायत ने तोड़वा दिया। नगर पंचायत अनुमति लेकर तोड़ने का दावा कर रहा है जबकि हाईवे अर्थारिटी का कहना है कि सुंदरीकरण की अनुमति दी गई थी, तोड़ने की नहीं। इसके खिलाफ वह प्रशासन पत्र लिखा जाएगा।

नगर के चुंगी चौराहे और मुंगराबादशाहपुर तिराहे पर बलुआ पत्थर से सुंदरीकरण किया गया था। चुंगी चौराहे पर पांच फीट ऊंची व 20 फीट वर्गाकार चहारदीवारी मध्य में दस फिट की ऊंचे अशोक चक्र का निर्माण कराया गया था। इसी तरह मुंगराबादशाहपुर तिराहे पर पत्थर से ही एक लाट का निर्माण किया गया था। इन दोनों निर्माण स्थल पर नगर पंचायत अब छह-छह लाख की लागत से नए पत्थर लगाकर नवनिर्माण करवाने जा रहा है। इसके लिए हाईवे अथारिटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र नगर पंचायत को प्राप्त हो गया है। रविवार को उक्त निर्माण ध्वस्त करने का काम शुरू हो गया है। नगर वासियों का कहना है कि अभी दो तीन वर्ष पूर्व ही लाखों रुपये की लागत से हुए निर्माण को तोड़वाने के बजाय टाइल्स और पेंट से सुंदर बनाकर नव निर्माण में खर्च होने वाले सरकारी धन को बचाया जा सकता था। इस धनराशि से दूसरा विकास का कार्य किया जा सकता था। इस बाबत नगर के अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह का कहना है कि हाइवे निर्माण के समय पीएनसी द्वारा उक्त निर्माण कराया गया था। पीएनसी से एनओसी प्राप्त हो गई है। इस स्थान पर बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद किसी महापुरुष की मूर्ति लगाई जाएगी। जबकि पीएनसी के सेक्टर इंचार्ज अशोक कुशवाहा का कहना है कि 2016-17 में हाइवे हैंड ओवर होने के बाद 2017-18 में ही उक्त निर्माण करवाया गया है। हमारी तरफ से नगर पंचायत को किसी प्रकार का नुकसान नहीं करने, सिर्फ सुंदरीकरण करने के लिए एनओसी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed