{"_id":"5d0fc80a8ebc3e79f315d3a1","slug":"15613153211-jaunpur-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालकों का भी बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालकों का भी बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मछली पालने वाले भी अब किसानों की तरह क्रेडिट कार्ड की सुविधा ले सकेंगे। इससे उनको मत्स्य पालन के लिए सस्ता और जरूरत के समय कर्ज लेने की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। उनको बैंको से प्रति हेक्टेयर में मछली पालने के लिए डेढ़ लाख रुपये की दर से चार प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा।
मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अब मत्स्य पालकों को भी किसानों की भांती केसीसी के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने का फरमान जारी किया है। जिसके तहत जो भी व्यक्ति मछली पालन कर रहा है। उसका बैंकों में मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा। इसके बाद उसको मछली पालन करने के रकबे के अनुसार बैंक से चार प्रतिशत व्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मत्स्य विभाग द्वारा तैयारी भी शुरु कर दी गई है। जिले में कुल 1500 मत्स्य पालक हैं। इनमें से इच्छुक मत्स्य पालकों को मत्स्य पालक किसान क्रेडिट कार्ड के लिए फार्म भरवाने की तैयारी की जा रही है। फार्म भरने के बाद मत्स्य पालकों का फार्म बैंकों में भेज दिया जाएगा। इसके बाद बैंक द्वारा उनका मत्स्य पालक किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर ऋण देने का कार्य किया जाएगा।
फार्म के साथ जमा करने होंगे कई दस्तावेज
जौनपुर। मत्स्य पालक किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए मत्स्य पालकों को कई दस्तावेज जमा करने होंगे। जिसमें खतौनी, आधार, बैंक पासबुक, पट्टे का कागज आदि दस्तावेज जमा करने होंगे। तभी जाकर उनका मत्स्य पालक किसान क्रेडिट कार्ड बनेगा।
विज्ञापन
अब मत्स्य पालकों का भी केसीसी बनेगा। इसके लिए मत्स्य पालकों से फार्म भरवाने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही उनसे फार्म भरवाकर बैंक को भेज दिया जाएगा। इसके बाद बैंक द्वारा उनको किसान क्रेडिट कार्ड बना दिया जाएगा।
आरके श्रीवास्तव
प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य