फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   योग दिवस पर निरोग रहने के लिए बहाया पसीना

योग दिवस पर निरोग रहने के लिए बहाया पसीना

Sat, 22 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर निरोग रहने के लिए बहाया पसीना

विज्ञापन
जौनपुर। प्राण से प्रकृति को जोड़ने की चाहत लिए हजारों साधक शुक्रवार को भोर की हवा में घरों से बाहर आए और आसन और प्राणायाम किया। स्कूल-कॉलेजों, गोमती के तट पर जहां कईं प्रकृति से प्राण के एकाकार होने का मौका मिला योगी वहीं साधना में लीन हो गए। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में सुबह का नजारा कुछ ऐसा ही रहा।
तिलकधारी महाविद्यालय में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा के साथ जनपद के अधिकारियों, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट एवं बड़ी संख्या में जन सधारण ने योग का अभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक अचल हरिमूर्ति एवं आचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह योग की महत्ता बताई और अभ्यास कराया। राज्यमंत्री ने कहा कि योग से मन और शरीर दोनों निरोग रहता है। टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में शिविर का उद्घाटन प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिविर में योगाचार्य कमलाशंकर पांडेय और राम आसरे ने योग-आसन का अभ्यास कराया। पूर्व प्राचार्य डा. राधेश्याम सिंह, संत प्रसाद राय, कैप्टन टीएन सिंह, डा, राजीव प्रकाश सिंह, डा. तिलकधारी सिंह, डा. डीपी सिंह, डा. देवब्रत मिश्र, डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, संचालन अवनीश सिंह, डा. अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

करंजकला क्षेत्र के दहिरपुर नाला पर स्थित सोशल स्टडी पॉइंट आफ आईटी एंड मैनेजमेंट के योग शिविर में रमेश यादव योग प्रचारक प्रशांत, अध्यापक विमल मौजूद रहे। स्वच्छ गोमती अभियान व आर्ट ऑफ लिविंग ने नगर के गोपी घाट पर शिविर का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य थी। अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि नदी तट की हवा स्फूर्ति देती है। बृजेश मौर्य, मनोज तिवारी, आर्ट ऑफ लिविंग के अभिनंदन, अंकित सिंह, संयोजक चंदन निषाद, बलराम निषाद मौजूद रहे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रूहट्टा के योगी एंव योगिनियों ने कृषि भवन पार्क में योगाभ्यास किया। संचालिका डा.मंजू जायसवाल ने योग के महत्व को बताया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख विकास विक्रम गुप्त को सम्मानित किया गया। वीके रामपूजन, संगीता गुप्ता, उषा श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, निशा सिंह, अंजू पांडेय, गृहलक्ष्मी, उपस्थित रहे। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने जजेज कालोनी में योग शिविर लगाया। प्रबंधक संजय उपाध्याय, सभाजीत द्विवेदी ’प्रखर’, गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, अनिल सिंह, सीमा मौर्या, कैलाशनाथ प्रजापति ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेल में बंदियों ने किया योग
जौनपुर। पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कारागार में निरुद्ध बंदियों को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के योग प्रशिक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह व पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक डा. ध्रुवराज योगी आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। बंदियों को योग के माध्यम से नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास का ज्ञान भी दिया गया। जेल अधीक्षक अवधेश कुमार मिश्र, प्रभारी जेलर राम प्रताप प्रजापति, उप कारापाल सुनील दत्त मिश्र एवं वरिष्ठ सहायक खलीफ अहमद साथ ही रत्नेश पाण्डेय जेल वार्डर व आर्ट ऑफ लिविंग के वालेंटियर रामकृपाल, निशान्त, पंतजलि समिति के कुलदीप योगी, मनीष योगी सहित कारागार के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी योग कार्यक्रम में भाग लिया गया। जेल अधीक्षक एके मिश्र ने योग के बारे में बंदियों को विस्तार से जानकारी दी।


पूविवि में मनाया गया योग दिवस
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में योग दिवस मनाए गया। योग दिवस के अवसर पर योग आचार्य अमित आर्य ने आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। कवि दरबारी लाल प्रेमी ने कहा कि योगाभ्यास सेहतमंद रहने का तरीका है। आचार्य संजीव ने कहा कि मन में विकारों की निवृत्ति करना ही योग है। इस मौके पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, प्रो. बीडी शर्मा , डा. संतोष कुमार, राकेश कुमार यादव , डा. जगदेव ,डा. मनोज मिश्र, डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह के अलावा पसिर के छात्र, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed