{"_id":"5cf96159bdec22073073f6f7","slug":"15598472516-jaunpur-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, छात्रवृत्ति, विद्युतीकरण, आदि योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पाण्डेय को अभियान चलाकर आयुष्मान भारत की योजना के तहत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया।
डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव से समाज कल्याण द्वारा चलाई जा रही पेंशन योजनाओं का कैंप लगाकर लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने की बात कहीं। जिन विभागों की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम रही उन्हें हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि शीघ्र ही लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाये अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों को समय से एवं गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी भू.राजस्व डा.सुनील वर्मा, उपायुक्त मनरेगा भुपेन्द्र सिंह, डीडीओ दयाराम, डीएफओ एपी. पाठक, डीएसटीओ रामदरश यादव, पशुचिकित्साधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह, ईओ नगर पालिका, डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।