{"_id":"5cf96156bdec22070c091dce","slug":"15598472486-jaunpur-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, आ गई बिल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, आ गई बिल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। क्षेत्र के ग्राम सरोजबड़ेवर की दलित बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर पिछले आठ वर्षों से जला पड़ा है। बिजली का कहीं कोई अता पता नहीं है। इसके बावजूद भी उपभोक्ताओं के यहां बिजली विभाग बिल भेज रहा है। इसके विरोध में उपभोक्ताओं ने गुरूवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर गांव में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर जला पड़ा है फिर भी बिल कैसे आ गया। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग किया।
प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के जेई व अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन सुविधा शुल्क नहीं मिलने की वजह से वर्ष 2011 के बाद नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बिजली नहीं मिलने के बावजूद बस्ती के लोगों के यहां बिजली बिल बकाया भेज दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में बाबूराम, दशरथ, राकेश, अभिषेक, सतीश, मंगेश, दीपक, आकाश, निर्मला, सुशीला, रामा देवी, चमेला, चन्द्रावती, उर्मिला, परमीला, तारा देवी,, धनराजी, रीता, प्रेमा एवं चन्द्रकला देवी शामिल रही। उधर ग्राम प्रधान जय सिंह यादव का कहना है कि तीन वर्ष में उनके द्वारा कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित रूप से शिकायत कर चुके है। लेकिन जेई और लाइनमैन ने इसको गंभीरता से नहीं लिया।