{"_id":"5cf96152bdec22070264cef9","slug":"15598472457-jaunpur-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंघई रेलवे स्टेशन पर बढ़ा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई रेलवे स्टेशन पर बढ़ा पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सप्लाई की पाइप लाइन में लगा वाल्व खराब होने के कारण दो दिन से स्टेशन पर पेयजल संकट बना हुआ है। ट्रेन रुकने के बाद यात्री पानी के लिए पहुंचते हैं लेकिन पानी नहीं मिल पाता है। प्लेटफार्म पर पानी नहीं आने से यात्री भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं। आवासीय कालोनी में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है।
जंघई रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी के स्टेशन दर्जा मिला है। यहां की वार्षिक आय लगभग बीस करोड़ है। इस स्टेशन से लाखों यात्री रोजाना ट्रेन पकड़ने आते हैं। इसी स्टेशन से क्षेत्र के लोग वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। यात्रा करने के लिए भी यात्री ट्रेन बदलते हैं। टंकी से जंघई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और कालोनी के लिए गई पाइप लाइन में लगे वाल्व में खराबी के कारण पानी की सप्लाई बंद हो गई। ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे यात्री भी भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान रहे। स्टेशन पर दिन भर पानी का संकट बना रहा। विद्युत इंचार्ज जंघई रेलवे स्टेशन दिनेश कुमार पांडेय का कहना है की पाइप में लगे वाल्व में खराबी आने के कारण आपूर्ति नहीं हो पाई। वाल्व को ठीक करने के लिए भेज दिया गया है। मरम्मत हो जाने के बाद पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।