फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुख्यमंत्री आरोग्य योजना में 16048 परिवार चयनित

मुख्यमंत्री आरोग्य योजना में 16048 परिवार चयनित

Sun, 02 Jun 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य योजना में 16048 परिवार चयनित

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत पात्रों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिले के 16048 परिवारों का चयन किया गया है। चयनित परिवारों की सूची ने जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग शासन से आए पत्र को परिवारों को वितरित कराने की तैयारी कर रहा है। शासन से आए पत्र को पाने के बाद परिवार के सदस्य स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले सकेंगे। आयुष्मान योजना की तरह इन्हें भी गोल्डेन कार्ड बनाया जाएगा। शासन ने यह पहल छूटे गरीब और पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने के लिए किया है। इनके इलाज पर आने वाले पूरे खर्च का भुगतान प्रदेश सरकार करेगी।
ग्राम्य विकास विभाग ने 2018 में ऐसे गरीब परिवारों का सर्वे कराया था जो पात्र हैं, लेकिन उनका चयन आयुष्मान योजना के तहत नहीं हो पाया है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से तैयार की सूची को शासन के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। इस योजना में ऐसे परिवारों का चयन किया गया जो बेहद गरीब हैं। जिनके पास आवास नहीं है। परिवार के लोग मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं। इनका चयन मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत किया गया है। शासन ने स्वास्थ्य सुविधा के लिए चयनित परिवारों को पत्र जारी कर दिया है। शासन से आएं पत्र को स्वास्थ्य विभाग वितरित कराने की तैयारी कर रहा है। पत्र मिलने के बाद चयनित परिवार जिले के किसी भी इमपैनल्ड अस्पताल से स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले सकेंगे। चयनित परिवारों के इलाज पर आने वाले खर्च का पूरा भुगतान प्रदेश सरकार करेगी। मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत चयनित परिवारों को गोल्डेन कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के तहत जिन गरीब परिवारों का चयन नहीं हो पाया था। ग्राम्य विकास विभाग ने ऐसे परिवारों का सर्वे करवाकर सूची तैयार किया था। सर्वे में मिले पात्र परिवारों की सूची को शासन को भेज दिया था। शासन ने चयनित परिवारों को मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने णके लिए हरी झंडी दे दिया है। शासन ने इन परिवारों को पत्र भी जारी कर दिया है। इसी माह में चयनित 16048 परिवारों को पत्र वितरित करा दिया जाएगा।-डा. रामजी पांडेय सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed