फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शाही ईदगाह में नमाज की तैयारी शुरू

शाही ईदगाह में नमाज की तैयारी शुरू

Sun, 02 Jun 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
शाही ईदगाह में नमाज की तैयारी शुरू

विज्ञापन
जौनपुर। शहर के मछली पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में ईद उल फितर की होने वाली नमाज की तैयारी शुरू हो गई है । यहां हजारों की संख्या में जुटने वाले नमाजियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। ईदगाह परिसर में साफ सफाई के साथ आसपास की सड़कों को भी गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। रविवार को ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने यहां की गई तैयारियों का जायजा लिया। नमाजियों को कहीं से किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सारी तैयारियां की जा रही हैं । गर्मी को देखते हुए पानी पीने का इंतजाम भी किया जा रहा है । मरकाजी सीरत कमेटी के संरक्षक पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, शाही ईदगाह कमेटी के सदर मिर्जा दावर .बेग, सेक्रेटरी शोएब खान अच्छू, कमेटी के सदस्य हाजी इमरान, शकील मंसूरी, नेयाजताहिर शेखू, शाहनवाज अहमद, नफीसअहमद, इरशाद मंसूरी, फिरोज अहमद पप्पू, आकिल जौनपुरी, अजिम, रेयाजुद्दीन समेत कमेटी के अन्य सदस्यों ने ईद उल फितर की नमाज के लिए ईदगाह पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। ईदगाह के तीनों गेट तक जाने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और सफाई हो रही । वजू खाने मे वजू करने के लिए पानी का इंतजाम किया गया है। गर्मी को देखते हुए वाटर प्रूफ टेंट भी लगाया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed