फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विद्यार्थियों को अपने से भी श्रेष्ठ बनाता है आदर्श शिक्षक: प्रो नरेन्द्र सिंह गौर

विद्यार्थियों को अपने से भी श्रेष्ठ बनाता है आदर्श शिक्षक: प्रो नरेन्द्र सिंह गौर

Sat, 01 Jun 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को अपने से भी श्रेष्ठ बनाता है आदर्श शिक्षक: प्रो नरेन्द्र सिंह गौर

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री प्रोफेसर नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कई शिक्षक होते हैं लेकिन आदर्श शिक्षक वही होता हैं जो विद्यार्थियों को अपना सारा ज्ञान देकर श्रेष्ठतम बनाता है।
उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा का विस्तार हुआ है लेकिन शोध की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। डॉक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह ने कहा कि यहां पर उच्च कोटि की प्रयोगशाला है तो अनुसंधान भी वैसा ही होना चाहिए। प्रगति कुलपति प्रो. राजाराम यादव प्रगति आख्या प्रस्तुत की। संचालन डा. मनोज मिश्रा, धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने किया। पूर्व प्रबंध निदेशक बीएसएनएल आरके उपाध्याय ,पूर्व कार्यकारी निदेशक ओनजीसी सुरेंद्र सिंह ,कोलकाता विश्वविद्यालय के प्रो. एलए हाजरा, उपाध्यक्ष इंटीग्रा माइक्रो सॉफ्टवेयर बेंगलुरू के अनिमेष विसारिया, मांड्या बेंगलुरु के प्रो. एचबी रवींद्र , डेजा वीव स्किल ट्रेनिंग के निदेशक अविनाश हसाबिनीश, कुल सचिव सुजीत कुमार जायसवाल , प्रो. बीबी तिवारी ,प्रो. एमएन तिवारी, प्रो अशोक श्रीवास्तव ,प्रो राम नारायण, डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कौशल विकास का प्रशिक्षण एक जून से शुरू
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ग्रामोदय समिति व डेजा वीव स्किल ट्रेनिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक जून से कौशल विकास प्रशिक्षण
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी और इंजीनियरिंग संस्थान के मैकेनिकल लैब में आयोजित की जाएगा। समन्वयक शील निधि सिंह नेे बताया कि शुरू में घरेलू बिजली और डीटीपी का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण डेजा वीव के ट्रेनिंग डायरेक्टर अविनाश हंसाबनिस कराएंगे। इस प्रशिक्षण में गीजर,मिक्सर,फैन,वायरिंग, ट्रासफार्मर, बैटरी के मरम्मत के बारे मे जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed