फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वस्थ रहना है तो तंबाकू से बने उत्पाद का करें परहेज

स्वस्थ रहना है तो तंबाकू से बने उत्पाद का करें परहेज

Sat, 01 Jun 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ रहना है तो तंबाकू से बने उत्पाद का करें परहेज

विज्ञापन
जौनपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह रैलियों और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। लोगों से तंबाकू और उससे बने उत्पाद का सेवन नहीं करने की अपील की गई। कलेक्ट्रेट से जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ कार्यालय में हुई गोष्ठी में तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर से सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने रैली को रवाना किया। रैली टीबी अस्पताल तक पहुंची, वहां समापन पर गोष्ठी हुई। इसमें तंबाकू सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कुंवर हरिवंश सिंह, अवध पैरामेडिकल कॉलेज एवं इंडियन पैरामेडिकल कॉलेज की छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी एनसीडी डा. आरएस कुशवाहा वरिष्ठ परामर्शदाता, डा. एसके यादव, जिला प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सत्यव्रत त्रिपाठी , जयप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्त, डा.गौरव प्रकाश मौर्य, अध्यक्ष अतुल जायसवाल अमित निगम, शरद पटेल, भृगुनाथ पाठक रोडवेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। वाजिदपुर तिराहा स्थित विद्या डेंटल हास्पिटल ने डा. सौरभ उपाध्याय की अध्यक्षता में गोष्ठी में तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। डा. शुुुुचि, डा. अशोक कुमार यादव, डा. राजेश यादव आदि मौजूद रहे। चंद्रा शिक्षण संस्थान में पूर्व न्यायाधीश एसपी लाल की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। अजय कुमार, नेहा, कुमुदिनी श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीआई जौनपुर की ओर से किला गेट के सामने विश्व तम्बाकू दिवस निषेध मनाया गया। अध्यक्ष संजय गुप्ता, राधे रमण जायसवाल, आलोक सेठ, संजय बैंकर, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई। डा. प्रशांत द्विवेदी, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ, अध्यक्ष संजय गुप्त, सर्वेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। सुजानगंज सीएचसी पर डा. आरडी यादव की अघ्यक्ष में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। डा. पुनीत कश्यप, डा. देवेंद्र पाल, डा. गोपेश सिंह, एसके सिंह मौजूद रहे।


धूम्रपान छोड़ने के लिए कराया दस्तखत
शाहगंज। विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जेसीआई शाहगंज संस्कार ने शुक्रवार को शाहगंज तहसील परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से हस्ताक्षर कराकर धूम्रपान नहीं करने के लिए हस्ताक्षर कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार अभिषेक राय ने किया। उन्होंने कहा धूम्रपान न सिर्फ जानलेवा है। बल्कि यह समाज के लिए अभिशाप भी है। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव एडवोकेट ने भी धूम्रपान से होने वाले हानियों के बारे में बताया। हस्ताक्षर अभियान में अधिवक्ता उमेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, विक्रम सिंह, राम सहाय यादव, मो. शमीम, मो. शारिक खान, कफील, विवेक यादव, कृष्णमुरारी, जेसी आलोक सिंह पालीवाल, जेसी क्षेमेंद्र सिंह, जेसी जितेंद्र यादव, जेसी राजेश सिंह, जेसी राजेश चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed