फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गैर इरादतन हत्या के आरोपी पत्नी व ससुर गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के आरोपी पत्नी व ससुर गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या के आरोपी पत्नी व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बदलापुर थाना क्षेत्र के भेलूपुर तियरा बाजार से एक पति के गैर इरादतन हत्या के आरोपी पत्नी व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के रसिकापुर गांव निवासी बाबू साहब तीन मार्च को बदलापुर थाना क्षेत्र के भेलूपुर तियरा बाजार अपनी पत्नी रोली की विदाई कराने गया था। वहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में उसकी पत्नी रोली व ससुर हुबेराज ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह भाग कर अपने घर आया । जिसे परिवार वाले जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराएं जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बाबू साहब के पिता राम आसरे ने अपनी बहू रोली और समधी हुबेराज पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बहू रोली व समधी हुबेराज पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed