फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   टूटी रेल की पटरी,दूसरे ट्रैक से रवाना हुई ट्रेनें

टूटी रेल की पटरी,दूसरे ट्रैक से रवाना हुई ट्रेनें

Sat, 01 Jun 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
टूटी रेल की पटरी,दूसरे ट्रैक से रवाना हुई ट्रेनें

विज्ञापन
जफराबाद। जौनपुर -देवकली मार्ग पर स्थित जफराबाद रेलवे फाटक पर गुरुवार की देर रात रेलवे पटरी टूट गई थी । इस टूटी पटरी पर गेटमैन की निगाह पड़ गई। जिसके कारण कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई। गेट मैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दिया। इसके बाद सूचना पाकर रेल पटरी मरम्मत करने वाले कर्मचारी पहुंचे। टूटी पटरी को डेढ़ घंटे तक कड़ी मेहनत कर दुरुस्त किए। हालांकि कोई ट्रेने प्रभावित नहीं हुई।

वाराणसी- जफराबाद रेल प्रखंड पर जौनपुर - देवकली मार्ग पर स्थित जफराबाद रेलवे फाटक पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे पटरी अचानक टूट गई। जिस पर गेटमैन की नजर पड़ी और उसने फौरन स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद उक्त पटरी की मरम्मत के लिए फौरन संबंधित कर्मचारियों को बुलाया गया। इस दौरान उक्त पटरी से गुजरने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे ट्रैक से रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर संजीव सिंह ने बताया कि इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से रवाना किया गया। पटरी टूटने के कारण के बारे में पूछे जाने पर वे कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। पटरी मरम्मत करने में कुल डेढ़ घंटे समय लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed