फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब आबादी के खाली स्थानों पर नहीं डंप होगा कचरा

अब आबादी के खाली स्थानों पर नहीं डंप होगा कचरा

Fri, 31 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
अब आबादी के खाली स्थानों पर नहीं डंप होगा कचरा
जौनपुर। अब आबादी के खाली स्थानों व सड़कों के किनारे पर कचरा नहीं फेंका जाएगा । इसके लिए कुल्हनामऊ में बन रहा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण एक जून से फिर शुरू हो जाएगा। वर्ष 2011 में इस प्लांट के निर्माण का शुभारंभ हुआ था। लेकिन प्लांट के निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि की दूसरी किस्त सात करोड़ 70 लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ। जिससे प्लांट का आधा अधूरा निर्माण कर बीच में रोक दिया गया था। लेकिन अब इसके बनने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश सालिड वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी द्वारा कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को इसका निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही जून माह में प्लांट के लिए स्वीकृत धनराशि में से शेष बचे पैसे का भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन

शहर को साफ रखने के मद्देनजर प्रति दिन निकलने वाले कचरे का निस्तारण करने के लिए कुल्हनामऊ में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने के लिए वर्ष 2008 में 12 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था। इसको बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्लांट बनाने के लिए पहली किस्त चार करोड़ 50 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को भेजी गई। इसके बाद संस्था सीएनडीएस द्वारा वर्ष 2011 में इस प्लांट को बनाने का कार्य शुरू किया। इस पैसे से बाउंड्री, पिलर व टीन शेड आदि बनाया गया है। जब इस प्लांट को बनाने की शुरुआत हुई तो शहरवासियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन दूसरी किस्त सात लाख 70 हजार रुपये का भुगतान कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को नहीं मिला। जिससे उक्त संस्था ने प्लांट के निर्माण का कार्य आधा अधूरा करने के बाद छोड़ दिया गया। तब से लेकर आज तक शहर से निकलने वाले कचरे को फेंकने की समस्या शुरू हो गई। नगर पालिका द्वारा आबादी के बीच खाली स्थानों व सड़कों के किनारे कचरे को फेंका जाने लगा। कचरे से निकलने वाले दुर्गंध से शहरवासियों का जीना मुहाल हो रहा है। वहीं इन स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने का शहरवासियों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। जिससे नगर पालिका के सामने भी कचरा फेंकने की समस्या शुरू हो गई थी। लेकिन अब प्लांट का निर्माण हो जाने से नगर पालिका को जहां कचरा फेंकने में समस्या नहीं होगी। वहीं शहर भी साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed