फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पटाखा कारोबारी के यहां से सात कुंतल अवैध बारूद बरामद

पटाखा कारोबारी के यहां से सात कुंतल अवैध बारूद बरामद

Fri, 31 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पटाखा कारोबारी के यहां से सात कुंतल अवैध बारूद बरामद
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे के पटाखा व्यवसायी फैजुल इस्लाम की गोदाम से पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर सात कुंतल बारूद बरामद किया है। अवैध रूप से बारूद रखने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर के पटाखा व्यवसायी फजल इस्लाम उर्फ फैजुल के गोदाम पर सीओ सिटी नृपेंद्र के नेतृत्व मे गठित टीम ने बुधवार की रात में छापेमारी की। सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि गोदाम से कुल सात कुंतल बारूद बरामद किया गया। जबकि व्यवसायी के पास सिर्फ 450 पौंड बारूद रखने का लाइसेंस है। रात मे बरामद माल कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कस्बा के सादीगंज मोहल्ले की घनी बस्ती में पटाखा निर्माण और स्टोरेज का मामला पहले भी सामने आ चुका है। अप्रैल 2015 में इसी मोहल्ले मे पटाखा विस्फोट की हुई घटना में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। छापेमारी में भारी मात्रा में पटाखे और बारूद की बरामदगी के बाद लोगो के जीवन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़ा हुआ है। आबादी क्षेत्र में पटाखा बनाकर व्यवसायी भारी मात्रा में माल को घर में बने स्टोर में ही रखते हैं । यही से पटाखों की थोक बिक्री की जाती है। 2011 में भी भारी मात्रा में पटाखा बरामद कर पुलिस ने जब्त किया था। उसके बाद से कारोबारी घर के बाहर जमीन में छिपाकर बारूद रखने लगे थे। उसी का नतीजा रहा कि 2015 में कचरे में हुए विस्फोट से साहिल गुप्ता 11 वर्ष, गुफरान 11 वर्ष, रिजवान 10 वर्ष , सलीम 9वर्ष बुरी तरह झुलस गए थे जिसमें साहिल की मौत उसी दिन हो गई तथा गुफरान व सलीम की मौत इलाज के दौरान हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed