{"_id":"5ceed24dbdec2207362d271e","slug":"155915532519-jaunpur-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अर्से से केराकत को नगर पालिका बनाने की जा रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अर्से से केराकत को नगर पालिका बनाने की जा रही मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। जनपद मुख्यालय से 30 किलोमीटर पूर्व जौनपुर- गाजीपुर मार्ग पर स्थित नगर पंचायत केराकत का विस्तारित कर नगर पालिका बनाने की मांग एक अर्से की जा रही है। मगर अब तक शासन ने इस पर अपनी नजरें इनायत नहीं की है। वैसे इस नगर पंचायत का इतिहास डेढ़ सौ साल से अधिक पुराना हो चुका है।
वर्ष 1867 में केराकत नगर में सिहौली का कुछ भाग, नरहन का कुछ भाग व जरायत पट्टी को मिलाकर नगर पंचायत का गठन किया गया है। इसकी आबादी इस समय 13559 है। नगर पंचायत से सटी कुछ ग्राम पंचायत हैं । जिनको मिलाकर इसे नगर पालिका का रूप दिया जा सकता है। ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह, पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह, समाज सेवी हेमंत कुमार सिंह, अनिल सोनकर, डा.जेबी सिंह, नरहन के इंद्रसेन सिंह,डा. बहादुर अली खान, सिहौली के आनंद कुमार यादव, सूरज यादव,मनियरा के जावेद खान,डा. अरमान खान, चौरा के मुन्तजिर हुसैन, दीन मोहम्मद अंसारी, आदि लोगों का कहना है कि केराकत को नगर पालिका बनाने के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही है लेकिन अभी तक शासन द्वारा इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत से सटे ग्राम पंचायत सरायबीरू, चौरा, नरहन, मनियरा एवं सिहौली सटा हुआ है। अगर इसको जोड़ दिया जाय तो इसकी कुल आबादी 40 हजार के करीब हो जाएगी। इसके बाद आसानी से केराकत को नगर पालिका का दर्जा दिया जा सकता है।