फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राजकीय बीज गोदामों पर पहुंचा 1075 कुंतल धान का बीज

राजकीय बीज गोदामों पर पहुंचा 1075 कुंतल धान का बीज

Mon, 27 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बीज गोदामों पर पहुंचा 1075 कुंतल धान का बीज

विज्ञापन
जौनपुर। राजकीय बीज भंडारों पर धान की पांच प्रजातियों के 1075 क्विंटल बीज उपलब्ध हो गए हैं। किसानों को बीज 50 फीसदी अनुदान पर दिए जाएंगे। बीज उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनका जिनका कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन होगा।
जिले में कुल छह लाख 55 हजार किसान हैं। इसमें से आधे से अधिक किसान धान की खेती करते हैं। नर्सरी डालने का समय आ गया है। किसान उन्नत बीज की तलाश में हैं। कृषि विभाग ने 1200 क्विंटल धान का बीज मगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 1075 क्विंटल धान का बीज अब तक आ चुका है। इसमें 300 क्विंटल संभा सब वन, 175 क्विंटल एचयूआर, 250 क्विंटल स्वर्णा सब वन , 150 क्विंटल एमटीयू 7027 और 200 क्विंटल पूसा बासमती एक है। जिस पर 50 फीसदी अनुदान है। इन सभी बीजों को कृषि विभाग द्वारा जिले में स्थित सभी 21सरकारी बीज गोदामों पर भेज दिया गया है, जहां से किसान धान की बीज ले सकते हैं। लेकिन धान की बीज लेने के लिए किसान का रजिस्ट्रेशन कृषि विभाग में होना आवश्यक है। अनुदान की धनराशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी।
विज्ञापन


10 जून तक धान की नर्सरी डालने का समय
जौनपुर। कृषि विज्ञान बक्शा के कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया ने बताया कि धान की नर्सरी डालने का उचित समय पांच जून से लेकर 10 जून तक है। धान की नर्सरी डालने से पहले किसान अच्छी तरह से खेतों की जुताई कर लें। जिससे खरपतवार सहित जीवाणु व विषाणु के कीड़े जलकर नष्ट हो जाएं। इसके बाद गोबर की खाद डाल दें। किसानों को जितना क्षेत्रफल में धान की रोपाई करनी है। उसके दसवें रकबे में धान की नर्सरी डाले। धान की नर्सरी डालने से पहले एक प्रतिशत नमक के घोल में धान के बीज का डूबो दें। 20 मिनट बाद उसे निकाल कर 12 घंटे तक सादे पानी में भीगो दें। इसके बाद उसे निकाल कर ट्राइकोडार्म में मिला कर छाया में रख दें। इसके बाद धान के बीज को र्नसरी में डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान के बीज सरकारी बीज गोदामों में भेज दिए गए हैं। जिस पर 50 फीसदी अनुदान भी है। इन बीज भंडारों से किसान बीज ले सकते हैं। बीज लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग में पंजीकरण कराना आवश्यक हैं।
अमित कुमार चौबे
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed