फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले के मंत्री, विधायक अपने गढ़ में भाजपा को नहीं दिला सके बढ़त!

जिले के मंत्री, विधायक अपने गढ़ में भाजपा को नहीं दिला सके बढ़त!

Sat, 25 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिले के मंत्री, विधायक अपने गढ़ में भाजपा को नहीं दिला सके बढ़त!

विज्ञापन
मंत्री, विधायक अपने गढ़ में नहीं दिला सके बढ़त
पांचों विधानसभा में पिछड़ गई भाजपा, हारे सांसद केपी सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/विनोद कुमार तिवारी
जौनपुर। लोकसभा क्षेत्र जौनपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा बसपा की तुलना में पिछड़ गई। सबसे अधिक अंतर मल्हनी विधानसभा में रहा। जौनपुर सदर के विधायक गिरीशचंद्र यादव प्रदेश सरकार में में राज्यमंत्री हैं और बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र प्रभावशाली माने जाने हैं। दोनों ने नेताओं ने भरपूर मेेहनत की और विधानसभा में खुद को मिले वोट से ज्यादा भाजपा प्रत्याशी को दिलवाया। इसके बावजूद वे भाजपा बढ़त नहीं दिला सके।
शाहगंज के सपा विधायक पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने अपने विधानसभा में 20151 की बढ़त बसपा को दिलाई है। मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव के क्षेत्र में बसपा ने 36168 मतों बढ़त बना ली थी। मुंगराबादशाहपुर की बसपा विधायक सुषमा पटेल ने अपने विधानसभा में सिर्फ दो हजार की ही बढ़त बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को दिला सकीं। सपा के दोनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में बसपा को बढ़त दिलाकर भाजपा से यह सीट छीन लिया। बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव 80936 मतों से चुनाव जीत गए। भाजपा को कम वोट मिलने पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

जौनपुर सदर के विधायक गिरीश चंद्र यादव प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री हैं, जिले की सियासत में उनकी खासी दखल है। लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाने के लिए तीन विधायकों ने भी लिखकर दिया था लेकिन पार्टी ने वर्तमान सांसद केपी सिंह को दोबारा उम्मीदवार घोषित कर दिया। विधानसभा के चुनाव में गिरीश चंद्र यादव को 90 हजार 324 मत प्राप्त हुए थे। जबकि लोकसभा 2019 के चुनाव में 95 हजार 877 मत उनके विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त हुआ। वह केपी सिंह के प्रचार में पूरी तरह से डटे भी रहे लेकिन बढ़त नहीं दिला पाए। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र का जिले की राजनीति में अच्छी खासी दखल है। जौनपुर सदर, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, मल्हनी में खूब प्रचार किया। इसके बावजूद इसके अपनी विधानसभा में भाजपा को जिता नहीं पाए। बदलापुर में भाजपा प्रत्याशी को 83924 मत मिले। जबकि खुद रमेश चंद्र मिश्र 60237 मत पाकर विधायक बने थे। यहां बसपा प्रत्याशी ने 90862 मत प्राप्त किया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र से सीमा द्विवेदी भले ही चुनाव विधानसभा का हार गई लेकिन मुंगराबादशाहपुर में भाजपा प्रत्याशी को 93899 मत प्राप्त हुए। जबकि यहां बसपा को 95842 मत ही प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed