{"_id":"5ce83f9bbdec22076e31b1d0","slug":"15587245572-jaunpur-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर अपलोड कर दिया आधा अधूरा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर अपलोड कर दिया आधा अधूरा रिजल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षा का आधा-अधूरा परिणाम घोषित कर दिया है। वेबसाइट पर तमाम छात्र अपना परिणाम ही नहीं खोज पा रहे हैं। पिछले सत्र में भी जल्दी नतीजे घोषित करने के फेर में विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसा ही किया था लेकिन छात्रों को परिणाम पाने के लिए जून तक चक्कर काटना पड़ा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 मई को परीक्षाफल घोषित कर दिया। कुलपति ने परिणाम घोषित किया और जल्द काम करने के लिए बधाई दी। छात्रों ने जब वेबसाइट पर परीक्षाफल खोजना शुरू किया तो उन्हें निराश होना पड़ा। वेबसाइट पर आधा अधूरा रिजल्ट ही डाला गया था। समय से परीक्षाफल घोषित करने के लिए विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं इस बार 25 फरवरी से 25 अप्रैल तक कराई गईं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया था कि 20 मई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना वादा तो पूरा जरूर किया लेकिन आधा-अधूरा रिजल्ट घोषित किया गया, जिससे छात्रों की समस्या बढ़ गई है। तमाम छात्रों को रिजल्ट नहीं मिल पाया।
परीक्षा में 4,81,091 विद्यार्थी शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय परिसर में 12 मार्च से 20 मई तक चार केन्द्रों पर विभिन्न विषयों की 29,09,402 उत्तर पुस्तिकाओं का का मूल्यांकन परीक्षकों द्वारा कराया गया। मूल्यांकन कराने के बाद रिजल्ट भी तैयार हो गया। रिजल्ट विवि के वेबसाइट पर अपलोड करने का दावा भी किया जा रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि वेबसाइट पर आधा अधूरा रिजल्ट घोषित किया गया है। बीए दूसरे वर्ष के छात्र रोहित, अमित कुमार, साधना, दिव्या, सोनम, अखिलेश, दिलीप कुमार, नीलम, आकांक्षा आदि का कहना है कि वह रिजल्ट की जानकारी करने के लिए तीन दिन से साइबर कैफे का चक्कर लगा रहे है। लेकिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट खुल नहीं रही है। जब थोडी देर के लिए खुलती भी है तो उस पर उनका रोलनंबर ही नहीं दिखा रहा है। जिसे लेकर छात्र परेशान हैं।