{"_id":"5ce6f486bdec2207755949ff","slug":"15586398011218-13-jaunpur-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में 18 और मछलीशहर में 13 प्रत्याशियों की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में 18 और मछलीशहर में 13 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा और गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों के अलावा कोई भी प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सका। जौनपुर सदर लोकसभा सीट से 20 तो मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से 15 प्रत्याशी मैदान में थे।
जौनपुर में कुल 1040652 और 1034925 मत पोल हुए थे। जमानत बचाने के लिए किसी भी प्रत्याशी को कुल पड़े मतों का छठवां हिस्सा पाना जरूरी था। इस हिसाब से जौनपुर सदर सीट से चुनाव लड़ रहे किसी भी प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए 173442 और मछलीशहर से चुनाव लडने वाले किसी भी प्रत्याशी को कम से कम 172487 मत पाना अनिवार्य था। लेकिन जमानत बचाने के लिए दोनों सीटों पर चुनाव लडने वाले भाजपा और गठबंधन के दोनों मुख्य प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के अलावा कोई भी प्रत्याशी मतों का यह आकड़ा नहीं छू सका है। जौनपुर सीट से 521128 मत पाकर निर्वाचित हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के केपी सिंह को 440192 मत मिले। कांग्रेस के देवब्रत मिश्र 27185 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। यानी कांग्रेस प्रत्याशी भी यहां जमानत नहीं बचा सके। इस सीट से कुल 20 प्रत्याशी मैदान में थे। मछलीशहर से 488397 मत पाकर भाजपा के बीपी सरोज निर्वाचित हुए जबकि गठबंधन के प्रत्याशी टी राम 488216 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। यहां सुभासपा के राजनाथ 11223 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हे। तीसरे स्थान के प्रत्याशी भी जमानत नहीं बचा सके।