{"_id":"5ce440aabdec2207382faba0","slug":"15584626869-jaunpur-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों की गिनती करने का बताया गया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों की गिनती करने का बताया गया तरीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। 23 मई को मतगणना करने के लिए लगाए गए मतगणना कार्मिकों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें वोटों की गिनती करने के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान दो पालियों में कुल 500 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि सभी कंट्रोल यूनिट में पड़े मतों की गणना पूरी सावधानी से किया जाए। किसी प्रकार की गलत काउंटिंग नहीं किया जाएग। अगर कोई गलत काउंर्टिंग करता पकड़ा गया तो उसके विरुद्घ सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के एजेंटो को विश्वास में लेते हुए काउंटिंग किया जाए। जिससे उनको काउंटिंग सही होने का विश्वास हो। हल हाल में मतगणना कार्य करना है। मतगणना प्रभारी अधिकारी गौरव वर्मा ने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक अपने संबंधित टेबल पर ही मतों की गिनती करने का कार्य करेंगे। मतों की गिनती सावधानी पूर्वक करना होगा। जरा सी असावधानी से मतगणना गलत हो सकती है। उन्होंने बताया कि सभी मतगणना कार्मिकों को भलीभांति प्रशिक्षण दे दिया गया है। जिससे वे मतों की गिनती कंट्रोल यूनिट से आसानी से कर लें।