{"_id":"5ce440a4bdec2207114c0129","slug":"15584626814-jaunpur-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरा बंद होने को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरा बंद होने को लेकर उठाए सवाल
Wed, 22 May 2019 11:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशियों ने मां शीतला चौकिया धाम के पास स्थित नवीन मंडी परिसर में बनाये गये मतगणना स्थल का मंगलवार को जायजा लिया। आरोप लगाया कि यहां लगे लैपटॉप हैंग कर रहे हैं। बीती रात 12 से तीन एवं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक सीसी कैमरे बंद रहे। इससे प्रशासन की मंशा जाहिर होती है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने आरोप लगाया है कि शासन से लेकर चुनाव आयोग की मंशा पर यह प्रश्नचिह्न लग गया है। कहा कि जहां जनता नें दिल खोलकर गठबंधन को जिताने का काम किया है। वहीं शासन के दबाव में एग्जिट पोल भाजपा का बहुमत दिखाकर शेयर बाजार चढ़ाने का काम कर रहा है। 24 घंटे सीसी कैमरों की नजर में मतगणना स्थल रहना चाहिये लेकिन लगता है कि ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे यह लगता है कि भाजपा जीत के लिये किसी भी हद तक जा सकती है। वहीं मछलीशहर लोकसभा के प्रत्याशी टी राम ने कहा कि जिस तरह मतगणना स्थल पर जिला प्रशासन लापरवाही कर रहा है। अगर सुधार नहीं हुआ तो सपा-बसपा के नेता व कार्यकर्ता धरने पर बैठ जायेंगे।
विज्ञापन