फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाधित रहीं बिजली, बूंद- बूंद पानी को तरसे लोग

बाधित रहीं बिजली, बूंद- बूंद पानी को तरसे लोग

Tue, 21 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाधित रहीं बिजली, बूंद- बूंद पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
जौनपुर। शहर के विद्युत उपकेंद्र नईगंज की क्षमता बढ़ाने के लिए मंगलवार की सुबह दस बजे बिजली काट दी गई। रात दस बजे बिजली की व्यवस्था बहाल की जाएगी। बारह घंटे बिजली नहीं रहने की वजह से तकरीबन दस हजार उपभोक्ता 42 डिग्री तापमान में उमस और गर्मी से परेशान हो गए। नईगंज, तारापुर सहित कई मोहल्लों में हैंडपंप पर पानी के लिए लोगों की लाइनें लगी रहीं। बूंद- बूंद पानी के लिए तरस गए। शाम को लोग अपने घरों के सामने सड़क पर बैठें रहें। उधर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाएं जाने के बाद लो बोल्टेज की समस्या एवं ट्रांसफार्मर फूंकें जाने से लोगों को निजात मिल जाएगा। नईगंज विद्युत उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवीए की है। इसे बढ़ाकर दस एमवीए एक कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इसे लेकर मंगलवार की सुबह दस बजे 50 की संख्या में बिजली विभाग के कर्मचारी, मजदूर लगाकर कार्य शुरू कराया गया। मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत एसके सनोरिया, एसडीओ हरिश प्रजापति,जेई गुलाब राम, शक्ति सिंह आदि जमें रहें। क्षमता बढ़ाएं जाने की वजह से शहर के पॉलिटेक्निक, सिटी रेलवे स्टेशन, नईगंज, कटघरा, रूहट्टा, मछलीशहर पड़ाव, मुरादगंज, मछलीशहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, तारापुर कालोनी, सहकारी कालोनीख् उमरपुर और मल्हनी फीडर के लखौवा, कलीचाबाद, कोहड़े सुल्तानपुर, फरिदाबाद, अंसारीपुर सहित बारह गांव प्रभावित रहा। यहां के लोगों को उमस और गर्मी में परेशानी से जूझना पड़ा। होगा। इन मोहल्लों में तकरीबन करीब 10 हजार परिवार बिजली न रहने पर पानी के लिए परेशान हुए। लोगों के इंवर्टर बैठ गए। कुछ लोग तो अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों के यहां जाकर समय बिताया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रात दस बजे बिजली व्यवस्था बहाल की जाएगी।

पानी के लिए लगानी पड़ी लाइन
जौनपुर। नईगंज एवं तारापुर सहित कई मोहल्ले में लोगों को पानी के लिए लाइन लगानी पड़ी। नईगंज की चमेला, संजू, खुशबु, रेनू, ममता, संगीता, रानी,शेरू, सुनील का कहना है कि इतनी परेशानी कभी नहीं हुई थीं। बिजली के अभाव में पूरा खासकर गरीब बस्ती के लोगों को पानी के लिए पांच सौ मीटर की दूरी तय करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने से गर्मी में बच्चें बीमार हो गए।
विज्ञापन



नईगंज उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए 12 घंटे का शडाउन लिया गया था। दिन में दस बजे से बिजली नहीं थी। रात दस बजे बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई। क्षमता बढ़ जाने से लोगों को ट्रांसफार्मर जलने एवं अन्य दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके सनोरिया
अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed